Live Blog
CG Live Update : सीएम साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो लाख रुपए के चेक किए वितरित
Jul 04, 2024, 12:56 IST

Synopsis: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दो- दो लाख रुपए के चेक वितरित किए है। छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र

CM Sai Jandarshan Program : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में जनदर्शन कार्यक्रम करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जन दर्शन में अलग-अलग विभागों से जुड़े अफसर भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Jul 04, 2024, 12:54 IST
Noni Babu Medhavi Yojana : सीएम साय ने श्रमवीरों के मेधावी बच्चों को दो लाख रुपए के चेक किए वितरित

Noni Babu Medhavi Yojana : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के श्रमिकों के मेधावी बच्चों को दो- दो लाख रुपए के चेक वितरित किए है। इस राशि में एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने व विद्यार्थी के प्रोत्साहन के लिए एक लाख रूपए की राशि शामिल है। गुरुवार को सीएम हाउस में आयोजित मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में बच्चों को चेक देकर सम्मानित किया है।

Jul 04, 2024, 10:55 IST
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहुंचे रायपुर, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रायपुर पहुंच गए हैं। यहां वे पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे सारंगगढ़- बिलाईगढ़ जिले के भटगांव में जनसभा करेंगे। सभा के बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे।

Jul 04, 2024, 09:54 IST
कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में बिजली समस्या को लेकर कांग्रेस आज प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसी बिजली ऑफिस का दोपहर 1 बजे घेराव करेंगे। वहीं तात्यापारा से शारदा चौक चौड़ीकरण को लेकर रायपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद आज पद यात्रा करेंगे। इस पद यात्रा में महापौर एजाज ढेबर समेत अन्य कांग्रेस पार्षद मौजूद रहेंगे।

Jul 04, 2024, 09:52 IST
भाजपा का सहयोग केंद्र आज से शुरू

भाजपा का सहयोग केंद्र आज फिर से शुरू होगा। आज मंत्री लखनलाल देवांगन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्या सुनेंगे। मंत्री लखनलाल देवांगन 2 से 5 बजे तक भाजपा कार्यालय में मौजूद रहेंगे। बता दें कि सहयोग केंद्र में अलग-अलग दिन मंत्री मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्या सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट