छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जड़ी-बूटी के जानकार, विष्णु देव साय के पास नहीं है कोई मेडिकल की डिग्री, पर देते हैं पथरी की दवा

Jitendra Shrivastava | Dec 12, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जड़ी-बूटी के जानकार, विष्णु देव साय के पास नहीं है कोई मेडिकल की डिग्री, पर देते हैं पथरी की दवा
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री जड़ी-बूटी के जानकार, विष्णु देव साय के पास नहीं है कोई मेडिकल की डिग्री, पर देते हैं पथरी की दवा

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास भले ही मेडिकल डिग्री न हो, लेकिन वह देशी तरीके से इलाज करने में माहिर हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भले ही मेडिकल यानी डॉक्टरी की कोई डिग्री न ली हो, लेकिन वह देशी तरीके से इलाज करने में माहिर हैं। साय को जानने वालों का कहना है कि वह पथरी की दवा देते हैं और वह जड़ी बूटियों के अच्छे जानकार हैं। खास बात यह है कि भाजपा से मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह ने एमबीबीएस की डिग्री ली हुई थी।

सीएम खेती-किसानी में भी रुचि रखते हैं

13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले विष्‍णु देव साय खेती किसानी में रुचि रखने वाले राजनेता हैं। इसके साथ में वे जड़ी-बूटियों के जानकार भी हैं। मुख्यमंत्री को जानने वाले बताते हैं कि वह खेती किसानी में बहुत रुचि रखते हैं। नदी के तट पर अपने घर में वह सब्जियां उगाते हैं। कोरोना काल में वह गांव में सब्जी उगाते रहे। नदी की रेत में खीरा, ककड़ी, मूंगफली आदि की खेती के लिए गांव के किसानों को प्रेरित किया। उनके प्रयासों से गांव में कृषि के क्षेत्र में उन्नति हुई है।

जनसंघ की विरासत अपने दादा से मिली

मुख्यमंत्री साय को जनसंघ की विरासत अपने दादा स्वर्गीय बुधनाथ साय से मिली। उनके दादा स्वतंत्रता के पश्चात सन् 1947 से 1952 तक तत्कालीन सीपी एंड बरार विधानसभा में मनोनीत विधायक भी रहे। साय का परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा रहा। उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय वर्ष 1977-79 तक जनता पार्टी सरकार में संचार राज्य मंत्री रहे।

अब मुख्यमंत्री बनकर राज्य की सेवा करेगा

मुख्यमंत्री साय जंगली जड़ी-बूटियों के अच्छे जानकार हैं। वह पथरी की अचूक दवा देते हैं। उनके कई लाभार्थी उनकी दवा की प्रशंसा करते हैं। साय की मां जसमनी देवी ने बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर कहा, मेरे बेटे बाबू (विष्णु देव का निकनेम) ने सबसे पहले परिवार की सेवा की, फिर गांव की सेवा की। विधायक, सांसद, मंत्री रहकर क्षेत्र की सेवा की, अब मुख्यमंत्री बनकर राज्य की सेवा करेगा।

Tags:
  • Chhattisgarh Chief Minister
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
  • Chief Minister Vishnu Dev Sai
  • CM Sai is expert in herbs
  • CG CM
  • CG CM gives medicine for stones.
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सीएम साय जड़ी-बूटी के जानकार
  • सीजी सीएम
  • सीजी सीएम देते हैं पथरी की दवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज