छत्तीसगढ़ में मासूम छात्र को तालिबानी सजा : टी-शर्ट से पेड़ पर लटकाया, पेरेंट्स में भारी गुस्सा, वीडियो वायरल

Sanjay Dhiman | Nov 24, 2025, 19:18 IST
Share
dirty punishment by teachers in School
Photograph: (the sootr)

सूरजपुर जिले में एक मासूम छात्र को होमवर्क न करने पर टी-शर्ट से पेड़ पर लटका दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर पालकों में आक्रोश है। शिक्षा विभाग जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहा है।

SURAJPUR. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक मासूम छात्र को टी-शर्ट के सहारे पेड़ से लटका दिया गया। यह घटना हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर, आमापारा में हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह मासूम बच्चा नर्सरी में पढ़ाई करता है और उसने होमवर्क नहीं किया था। इस पर स्कूल के टीचर ने उसे एक पेड़ से टीशर्ट के सहारे लटका दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि शिक्षिकाएं इस क्रूरता को रोकने के बजाय मोबाइल से इसे रिकॉर्ड करती दिखीं। यह वीडियो वायरल होते ही पालकों में आक्रोश फैल गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में मिशनरी स्कूल की छात्रा ने की आत्महत्या: प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ का आरोप

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2026 टाइम टेबल जारी! इस तारीख से होंगी परीक्षाएं, 6 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

मासूम को तालिबानी सजा के मामले को ऐसे समझें

  • सूरजपुर जिले में एक नर्सरी छात्र को होमवर्क न करने पर टी-शर्ट से पेड़ पर लटकाया।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शिक्षिकाएं क्रूरता को रोकने की बजाय रिकॉर्डिंग कर रही थीं।
  • पैरेंट्स में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
  • स्कूल के अन्य बच्चों ने बताया कि इस तरह की सजा अन्य बच्चों को भी दी जाती है, जैसे कुएं में लटकाना।
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच शुरू की है और उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है, साथ ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना का वीडियो वायरल, पैरेंट्स में गुस्सा

इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो पालकों में गुस्सा भर गया। पालकों ने स्कूल प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।

स्कूल के दूसरे बच्चों ने भी बताया कि शिक्षिकाएं इस तरह की सजा देती रहतीं है। बच्चों का कहना था कि कुछ बच्चों को कुएं में भी लटकाया जाता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

Sukma Naxal Surrender: 48 लाख के इनामी 15 माओवादियों ने किया सरेंडर, 4 हार्डकोर नक्सली भी शामिल

रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकट मिनटों में बिके, पोर्टल हुआ ठप, अब 24 नवंबर से मिलेंगे ऑफलाइन

शिक्षा विभाग ने दिया कार्रवाई का भरोसा

वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत मामले की जांच के लिए एक टीम भेजी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इस मामले की जांच शुरू की है। वे जल्द उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट देंगे। अब प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कह रहा है।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई। लेकिन पैरेंट्स का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियमों की जरूरत है।

Tags:
  • वीडियो वायरल
  • जिला शिक्षा अधिकारी
  • सूरजपुर
  • होमवर्क
  • मासूम को तालिबानी सजा
  • टी-शर्ट से पेड़ पर लटकाया
  • पालकों में गुस्सा
  • हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल नारायणपुर
दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज

By Sandeep Kumar

दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज
CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल
Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?

By

Rajasthan Top News: पंचायत चुनाव से पहले अशोक गहलोत-सचिन पायलट में पिघल रही बर्फ?
शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

By VINAY VERMA

शिकार की सूचना पर पहुंचे थे जंगल, अतिक्रमणकारियों ने घेरा, मारपीट के बाद खेत के मकान में बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच

By The Sootr

21 लाख के टेंडर में चहेती फर्म को फायदा पहुंचाने का आरोप, जोधपुर नगर निगम कमिश्नर ने बैठाई जांच
अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

अजमेर महिला जेल की निलंबित जेलर दिव्या चौधरी गिरफ्तार, दो महिला बंदियों को घर ले जाने का आरोप
इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार

By Sanjay Gupta

इंदौर में सफाईकर्मियों के आंदोलन पर महापौर ने कहा- कांग्रेस उकसा रही, पूर्व मंत्री वर्मा बोले- नेता, अधिकारी जिम्मेदार