ED के आरोपों को लेकर सीएम भूपेश बघेल बोले- केंद्र सरकार के पतन की शुरुआत, 5 साल पहले रमन सिंह ने भी की थी कोशिश

The Sootr CG | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
ED के आरोपों को लेकर सीएम भूपेश बघेल बोले- केंद्र सरकार के पतन की शुरुआत, 5 साल पहले रमन सिंह ने भी की थी कोशिश
ED के आरोपों को लेकर सीएम भूपेश बघेल बोले- केंद्र सरकार के पतन की शुरुआत, 5 साल पहले रमन सिंह ने भी की थी कोशिश

ED के आरोपों को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ये केंद्र सरकार के पतन की शुरुआत है। 5 साल पहले रमन सिंह ने भी कोशिश की थी।

RAIPUR. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि 5 साल पहले मुझे षड्यंत्र से फंसाने की कोशिश डॉ. रमन सिंह ने की थी, उसी दिन से प्रदेश में बीजेपी के पतन की शुरुआत हुई थी। अब ED के माध्यम से मेरे खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र कर रही है, उनके भी पतन की शुरुआत हो चुकी है।

'छत्तीसगढ़िया सीधे, लेकिन न्यायप्रिय'

सीएम भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़िया लोग सीधे जरूर होते हैं, लेकिन न्यायप्रिय भी होते हैं। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल पहले भी ईडी के जरिए डराने का आरोप लगाते रहे हैं, राज्य में ईडी के आरोपों पर सीएम भूपेश बघेल ने फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम भूपेश का सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना

सीएम भूपेश बघेल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि योगी जी अपने नाम के आगे योगी लिखते हैं। एक आसन तो ठीक से कर नहीं पाते हैं। ये गौमाता की बात करते हैं, उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति है, वहां के किसानों से आप पूछ लो। 1200 रुपए में धान बेचने को उत्तर प्रदेश के किसान मजबूर हैं।

'बीजेपी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं'

सीएम भूपेश ने कहा कि 'जनता कह रही कि बीजेपी की 'गारंटी' की कोई गारंटी नहीं है। हर परिवार को सिर्फ 5 किलो चावल प्रतिमाह देने का षड्यंत्र राशन घोटाले वाली बीजेपी कर रही है। चिंता मत कीजिए, हम 35 किलो चावल प्रतिमाह जारी रखेंगे।

ये खबर पढ़िए..

छत्तीसगढ़ में 3200 रुपए में धान खरीदेगी कांग्रेस, घोषणा पत्र में किया वादा, जानिए आपके लिए और क्या किया ऐलान

'मोदी जी अच्छा यू-टर्न मार लेते हैं'

सीएम भूपेश ने कहा कि मोदी जी यू-टर्न अच्छा मार लेते हैं। पहले स्वयं कहते हैं कि देश में सिर्फ एक जाति है 'गरीब', फिर अगले वक्तव्य में कहते हैं कि 'मैं OBC हूं'। सीएम बघेल ने पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि 3 दिवाली मानने वाले मानसिक रूप से दिवालिए लोग हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने बस्तर में कहा था कि इस बार छत्तीसगढ़ के लोग 3 दिसंबर को जीत के साथ ही 3 दीवाली मनाने वाले हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • CM Bhupesh Baghel
  • सीएम भूपेश बघेल
  • ED action in Chhattisgarh
  • CM Bhupesh statement
  • CM Bhupesh target on the central government
  • छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई
  • सीएम भूपेश का बयान
  • सीएम भूपेश का केंद्र सरकार पर निशाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज