विष्णुभोग चावल, कोसा के कपड़े और लाई के लड्डू रामलला के लिए उपहार में ले जाएगी सरकार

Marut raj | Jul 13, 2024, 11:45 IST
Share
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Cabinet Minister Ayodhya Ramlala the sootr
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Cabinet Minister Ayodhya Ramlala the sootr

सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद देर शाम छत्तीसगढ़ सरकार राजधानी रायपुर वापस लौट आएगी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलला का आशीर्वाद लेने आज यानी 13 जुलाई को जाने वाले हैं। सीएम अपने मंत्रिमंडल के साथ शनिवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे।

ये उपहार लेकर जाएगी सरकार

मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी यानी लाई के लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।

चार्टड प्लेन से जाएगी सरकार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम साय और सभी मंत्री चार्टड विमान से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। राजस्व, आपदा एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा के अनुसार बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ सभी कैबिनेट मंत्री 13 जुलाई को अयोध्या जा रहे हैं। वहां ये सभी रामलला के दर्शन कर राज्य की खुशहाली के लिए कामना करेंगे।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 9 बजे सीएम विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित सभी कैबिनेट मंत्री प्राइवेट प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि दर्शन करने के बाद देर शाम राजधानी रायपुर वापस लौट आएंगे।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज