सीएम हर गुरुवार को लगाएंगे पंचायत, सीएम हाउस में होगा आम आदमी की समस्या का निराकरण

Arun Tiwari | Jun 26, 2024, 16:11 IST
Share
CM Vishnudev Say Jandarshan
CM Vishnudev Say Jandarshan

सीएम विष्णुदेव साय 27 जून से सीएम हाउस में जनदर्शन शुरु करने जा रहे हैं। इसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति सीधे सीएम से मिलकर उनको अपनी समस्या बता सकता है।

Raipur : सीएम विष्णुदेव साय जनता की नब्ज जानने के लिए उससे सीधे रुबरु हो रहे हैं। सीएम 27 जून से सीएम हाउस में जनदर्शन शुरु करने जा रहे हैं। इसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति सीधे सीएम से मिलकर उनको अपनी समस्या बता सकता है। सीएम 11 बजे से 1 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सीएम के साथ उनके सचिवालय के अधिकारी रहेंगे जो लोगों से आवेदन लेकर तत्काल सीएम की टीप के साथ उसको संबंधित विभाग को भेजेंगे। इससे पहले भी सीएम जनता से मिलते रहे हैं। भूपेश बघेल जन चौपाल नाम से ये कार्यक्रम चलाते थे तो रमन सिंह सीएम रहते जनदर्शन किया करते थे।

सीएम का सुशासन मॉडल

इस जनदर्शन का सीधा मकसद है कि सीएम अपना सुशासन मॉडल लागू करना चाहते हैं। जनता से सीधे मिलने उनको प्रदेश की समस्याओं का पता चलेगा। आमतौर पर नौकरशाही समीक्षा में वही दिखाती है जो अच्छा है। लेकिन जनता के आमने सामने होने से सीएम को उनकी वास्तविक जरुरतें और तकलीफों का पता भी चल पाएगा।

सरकार की योजनाएं जरुरतमंदों तक पहुंच रही हैं या नहीं यह भी सीएम के सामने आ जाएगा। जनता के हिसाब से सरकार योजनाएं भी बनाएगी। सीएम लोगों से स्थानीय प्रशासन के अफसरों के रवैये की जानकारी भी लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

CG News Live Update : सीएम विष्णुदेव साय आज लौटेंगे रायपुर, मीसाबंदियों का करेंगे सम्मान

सीएम करेंगे मॉनीटरिंग

सीएम जनदर्शन कार्यक्रम की मॉनीटरिंग भी करेंगे। यह जनदर्शन हर गुरुवार को होगा। इसमें जितने भी आवेदन आएंगे उनकी मॉनीटरिंग सीएम के पा ही होगी। आवेदन को निश्चित समय में पूरा करना होगा। सीएम हर महीने इसकी समीक्षा करेंगे। सीएम आवेदनकर्ताओं तक उनकी समस्या का हल होने की जानकारी भी पहुंचाएंगे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

arun tiwari
arun tiwari

सीएम विष्णुदेव साय जनदर्शन छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय सीएम जनदर्शन, CM Vishnudev Say

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • CM Vishnudev Say
  • सीएम विष्णुदेव साय जनदर्शन
  • सीएम जनदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज