जल्द तय होगा छत्तीसगढ़ CM का नया चेहरा, पर्यवेक्षकों में मंथन, रमन सिंह समेत कई नेता हैं CM के दावेदार
Pooja Kumari | Dec 10, 2023, 24:00 IST
जल्द तय होगा छत्तीसगढ़ CM का नया चेहरा, पर्यवेक्षकों में मंथन, रमन सिंह समेत कई नेता हैं CM के दावेदार
छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक भी इस बैठक में मौजूद हैं।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक 2 बजे शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक बीजेपी की ओर से नियुक्त तीनों पर्यवेक्षक भी इस बैठक में मौजूद हैं। ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्वानंद सोनोवाल विधायकों से चर्चा कर सीएम के नाम को लेकर उनकी राय जानेंगे। सीएम को लेकर अर्जुन मुंडा का कहना है कि जनता इंतजार कर रही है इंतजार आप भी करिए। बता दें कि शनिवार रात सह प्रभारी नितिन नबीन के साथ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर रायपुर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने सीएम के नाम के सवाल पर कहा कि नाम चौंकाने वाला हो सकता है।
रायपुर पहुंचे ओम माथुर
बता दें कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 पर्यवेक्षकों अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति की है। तीनों पर्यवेक्षक बीजेपी विधायक दल की बैठक में विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएंगे। रायपुर पहुंचे ओम माथुर ने कहा कि, निश्चित रूप से हमारे पर्यवेक्षक आ रहे हैं, वे क्या निर्णय लेते हैं हम उसके इंतजार में है। कोई फॉर्मूला तय नहीं है, जो सिस्टम पार्लियामेंट बोर्ड ने लिया होगा, वह वे लेकर आ रहे हैं।
भूपेश बघेल ने कहा कि सबकी तरह हमें भी नए सीएम का बेसब्री से इंतजार है। यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति की तरह तीनों राज्यों में हो रहा है। वहीं आदिवासी सीएम की अटकलों को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बीजेपी जाति समुदाय के हिसाब से काम नहीं करती, बल्कि विकास को ध्यान में रखकर करती है। बैठक में पार्टी के पर्यवेक्षक विधायकों से सीएम के नाम को लेकर उनकी राय जानेंगे। मुख्यमंत्री के लिए 3-4 नाम चल रहे हैं। इसके अलावा हाईकमान से अगर कोई नाम तय किया गया होगा तो पर्यवेक्षक उस नाम को भी विधायक दल में रख सकते हैं। पर्यवेक्षक बताएंगे कि, राष्ट्रीय नेतृत्व ने किसे मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी विधायकों को बैठक में शामिल होने की सूचना भेज दी गई है। विधायकों से रायशुमारी करने के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा।
बीजेपी छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बैठक कर रही है। पर्यवेक्षक घोषित होने के बाद विधायकों से चर्चा करेंगे, इसके बाद तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह समेत संगठन के तमाम बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अभी शपथ ग्रहण करने की तारीख को लेकर चर्चा जारी है। संभावना है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है।
रायपुर पहुंचे ओम माथुर
हमें भी नए सीएम का बेसब्री से इंतजार है-भूपेश
अगले हफ्ते हो सकता है शपथ ग्रहण आयोजन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman