छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: 100 करोड़ के स्कैम के मुख्य आरोपी डडसेना को ACB-EOW ने किया गिरफ्तार

Harrison Masih | Jul 18, 2025, 18:55 IST
Chhattisgarh coal levy scam ACB-EOW arrested Main accused Devendra Dadsena the sootr
छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाले में मुख्य आरोपी देवेंद्र डड़सेना को EOW और ACB ने गिरफ्तार किया है। वह 100 करोड़ की अवैध वसूली में शामिल था।

Chhattisgarh Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित अवैध कोल लेवी वसूली मामले में मुख्य आरोपी देवेंद्र डडसेना को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला की CBI की जांच शुरू, 570 करोड़ की अवैध वसूली की परतें खुलने की उम्मीद



क्या है मामला?

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट ने 4 आरोपियों को दी जमानत,अब तक 10 गिरफ्तार



गंभीर धाराओं में केस दर्ज

यह मामला अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत दर्ज है। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7A, 12 और आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक साजिश), 384 (जबरन वसूली), 467, 468, 471 (जालसाजी से संबंधित) धाराएं लगाई गई हैं।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में 23 आबकारी अधिकारियों को कोर्ट का समन, निलंबन के बाद जमानत की कोशिश





🔹 1. मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लंबे समय से फरार चल रहे देवेंद्र डड़सेना को EOW और ACB ने गिरफ्तार कर लिया है।

🔹 2. 100 करोड़ की अवैध वसूली

डड़सेना ने कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर कोल लेवी में करीब ₹100 करोड़ की अवैध वसूली की थी।

🔹 3. राजनीतिक खर्च में इस्तेमाल

जांच में सामने आया कि यह रकम राजनीतिक गतिविधियों में खर्च की गई।

🔹 4. गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम और IPC की कई धाराओं के तहत केस दर्ज है, जिसमें धोखाधड़ी और जालसाजी शामिल है।

🔹 5. कोर्ट में पेशी और रिमांड

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया।



ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला घोटाला मामले में EOW का बड़ा एक्शन,जल संसाधन विभाग के दो अफसर समेत छह गिरफ्तार



गिरफ्तारी के बाद क्या आगे?

EOW और ACB की टीमों को उम्मीद है कि पूछताछ में कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वसूली की रकम को कैसे और कहां उपयोग में लाया गया।



यह गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ में राजनीति और कोल परिवहन से जुड़े भ्रष्टाचार के नेटवर्क को उजागर कर सकती है। आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला | देवेंद्र डडसेना गिरफ्तार | 100 करोड़ का कोल घोटाला | Devendra Dadsena arrested | 100 crore coal scam | CG News



Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh coal levy scam
  • छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला
  • देवेंद्र डडसेना गिरफ्तार
  • 100 करोड़ का कोल घोटाला
  • Devendra Dadsena arrested
  • 100 crore coal scam