CG Weather Update: अगले 2 दिन शीतलहर का अलर्ट, फिर बढ़ेगा पारा; जानें अपने शहर का तापमान
Harrison Masih | Nov 20, 2025, 11:50 IST
chhattisgarh-cold-wave-weather-update-raigarh-bonfire-arrangement the sootr
छत्तीसगढ़ में ठंड तेज होती जा रही है। उत्तर और मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिन तक शीतलहर जारी रहेगी। इसके बाद तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8°C और दुर्ग में 11°C दर्ज किया गया।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड का असर तेजी से दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर और मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक शीतलहर (Cold Wave) बनी रहेगी। इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक वृद्धि की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।
बुधवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2°C बढ़ा है। अंबिकापुर का तापमान दो दिन पहले 6°C तक गिरा, जो पिछले 10 वर्षों में नवंबर का सबसे न्यूनतम तापमान था। बुधवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8°C रिकॉर्ड हुआ। दुर्ग 11°C के साथ मैदानी क्षेत्रों में सबसे ठंडा जिला रहा, जो सामान्य से 7°C कम है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 13°C दर्ज हुआ, जो पिछले नौ वर्षों में नवंबर में दूसरी बार इतना कम रहा।
राज्य में ठंड बढ़ने की मुख्य वजह उत्तर भारत से आ रही तेज और शुष्क हवाएं हैं। इन हवाओं के कारण सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई हिस्सों में पारा लगातार नीचे बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ में शीतलहर शीतलहर से मिलेगी राहत, दो दिन बाद 4 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में दिसंबर जैसी ठंड; अंबिकापुर में पारा 6.5 डिग्री तक लुढ़का, दुर्ग समेत इन जिलों में शीत लहर की दस्तक
तेज ठंड के बीच रायगढ़ नगर निगम ने शहर में 9 प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत मिल सके। ये स्थान हैं:
रायगढ़ जिले के लैलूंगा, कापू, छाल और धरमजयगढ़ जैसे ग्रामीण और जंगल इलाकों में शहर से अधिक ठंड महसूस की जा रही है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और अलाव तथा गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
नवंबर महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 2 नवंबर 1935: 35.6°C
नवंबर की सबसे ठंडी रात का रिकॉर्ड 22 नवंबर 1883: 8.3°C
1924: पूरे महीने में 138.2 मिमी बारिश (अब तक की सबसे अधिक नवंबर वर्षा)।
2 नवंबर 1930: 24 घंटे में 70.4 मिमी बारिश (नवंबर का सबसे बड़ा एकदिवसीय वर्षा रिकॉर्ड)।
cg Weather News: छत्तीसगढ़ में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; अगले 4 दिन इन इलाकों में शीतलहर की चेतावनी
MP Weather Update: प्रदेश में पारा 5 डिग्री पर, 21 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
नवंबर में छत्तीसगढ़ का मौसम आमतौर पर साफ और खुला रहता है, जिससे दिन के समय हल्की ठंडक का सुखद अहसास मिलता है। रातें अपेक्षाकृत ठंडी होती हैं, जो मौसम को और सुहाना बना देती हैं। इस दौरान हवाएं हल्की और ताजगीभरी चलती हैं, जो पूरे वातावरण में खुशनुमा एहसास लाती हैं।
अगर बारिश होती भी है, तो अक्सर बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में बने निम्न दबाव या चक्रवात के कारण होती है। यह महीना सामान्यतः तूफानों, ओलावृष्टि और गंभीर मौसम घटनाओं से लगभग मुक्त माना जाता है।
न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
उत्तर भारत की ठंडी हवाओं का असर
छत्तीसगढ़ में शीतलहर शीतलहर से मिलेगी राहत, दो दिन बाद 4 डिग्री तक बढ़ सकता है पारा
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में दिसंबर जैसी ठंड; अंबिकापुर में पारा 6.5 डिग्री तक लुढ़का, दुर्ग समेत इन जिलों में शीत लहर की दस्तक
रायगढ़ में ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था
- मेडिकल कॉलेज – 2 जगह
- चक्रधर नगर ऑटो पार्किंग
- रामनिवास टॉकीज चौक
- रेलवे स्टेशन
- अशर्फी देवी अस्पताल
- जिला अस्पताल
- केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड
- मिनी माता चौक
- शनि मंदिर के पास
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक ठंड
नवंबर महीने के ऐतिहासिक मौसम रिकॉर्ड
नवंबर की सबसे ठंडी रात का रिकॉर्ड 22 नवंबर 1883: 8.3°C
नवंबर में बारिश के बड़े रिकॉर्ड
2 नवंबर 1930: 24 घंटे में 70.4 मिमी बारिश (नवंबर का सबसे बड़ा एकदिवसीय वर्षा रिकॉर्ड)।
cg Weather News: छत्तीसगढ़ में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; अगले 4 दिन इन इलाकों में शीतलहर की चेतावनी
MP Weather Update: प्रदेश में पारा 5 डिग्री पर, 21 नवंबर तक शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
नवंबर का सामान्य मौसम पैटर्न
बारिश की संभावना बेहद कम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari