IPS officer : जीपी सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत , वापस नौकरी में आने का रास्ता साफ

Marut raj | Aug 24, 2024, 11:02 IST
Share
Chhattisgarh compulsory retirement IPS officer GP Singh the sootr
Chhattisgarh compulsory retirement IPS officer GP Singh the sootr

सर्विस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर 21 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS जीपी सिंह को कंपलसरी रिटायर कर दिया था। उस समय जीपी सिंह की सर्विस के 8 साल बचे थे।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में IPS अफसर रहे जीपी सिंह के लिए राहत की खबर आई है। अनिवार्य सेवानिवृत्त किए गए सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कैट यानी केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण के आदेश को चुनौती दी गई थी।

कैट ने सुनाया था पक्ष में फैसला

ज्ञात हो कि जीपी सिंह ने कंपलसरी रिटायरमेंट को कैट में चुनौती दी थी। कैट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था और उन्हें बहाल करने का आदेश दिया था। कैट के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी उनके खिलाफ चल रहे केस में उनके पक्ष में ही फैसला सुनाया था।

छत्तीसगढ़ में बहाली का रास्ता साफ

कैट के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट की ओर सही ठहराया गया है। इसके बाद अब छत्तीसगढ़ पुलिस में उनकी बहाली का रास्ता भी साफ हो गया है। ज्ञात हो कि जीपी सिंह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने इसी साल 30 अप्रैल 2024 को कैट के आदेश को सही ठहराया था। इससे पहले जीपी सिंह को छत्तीसगढ़ सरकार की अनुशंसा पर भारत सरकार ने अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया था ।

जीपी सिंह पर सरकार ने राजद्रोह का केस दर्ज कराया था

छत्तीसगढ़ ACB ने जुलाई 2021 को जीपी सिंह के पुलिस लाइन स्थित सरकारी बंगले के अलावा राजनांदगांव और ओडिशा के 15 अन्य ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में 10 करोड़ की अघोषित संपत्ति के साथ कई संवेदनशील दस्‍तावेज मिले थे। इस पर ACB ने जीपी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

वहीं, दूसरी ओर सरकार ने 5 जुलाई को उन्हें सस्पेंड कर दिया और 8 जुलाई की रात को उनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज करा दिया गया था। जीपी सिंह पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

इस केस की जांच के बाद 11 जनवरी 2022 को जीपी सिंह को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद उन्हें मई 2022 में जमानत मिली गई। सर्विस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर 21 जुलाई 2023 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IPS जीपी सिंह को कंपलसरी रिटायर कर दिया था। उस समय जीपी सिंह की सर्विस के 8 साल बचे थे।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • IPS Officer
  • Chhattisgarh IPS Officer
  • निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति
  • ips gp singh case
  • केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज