छत्तीसगढ़ में पांच संभाग मुख्‍यालयों में एक साथ जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए इसमें आपके लिए क्या होगा खास

Pratibha Rana | Nov 05, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में पांच संभाग मुख्‍यालयों में एक साथ जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए इसमें आपके लिए क्या होगा खास
छत्तीसगढ़ में पांच संभाग मुख्‍यालयों में एक साथ जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए इसमें आपके लिए क्या होगा खास

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणापत्र एक साथ पांच संभाग मुख्‍यालयों मे दोपहर दो बजे जारी होगा।

गंगेश द्विवेदी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का घोषणापत्र एक साथ पांच संभाग मुख्‍यालयों मे दोपहर दो बजे जारी होगा। रायपुर में राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव में दोपहर 2 बजे इसे लॉन्च करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग नेता इसे सभी संभाग मुख्यालयों में जारी करेंगे।

आज जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र

बस्तर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सरगुजा में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, बिलासपुर में डॉ. चरणदास महंत, दुर्ग में ताम्रध्वज साहू और कवर्धा में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मो. अकबर घोषणापत्र जारी करेंगे। प्रदेश में इस बार कांग्रेस ने अपनी घोषणाओं को लेकर अलग तरीका अपनाया है। चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी अलग-अलग मंच से 17 घोषणाएं कर चुके हैं। इसके चलते जनता के बीच उनका वादा पहले ही चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रथम चरण के मतदान के दो दिन पहले नाटकीय अंदाज में अब 5 संभाग मुख्‍यालयों के अलावा कवर्धा और दुर्ग जिले में भी घोषणापत्र जारी किया जाएगा। लोगों के बीच इस बात को लेकर कोतूहल है कि रविवार को जारी होने वाले घोषणापत्र में क्‍या खास या अनोखा होगा।

WhatsApp Image 2023-11-05 at 12.43.08 PM.jpeg
WhatsApp Image 2023-11-05 at 12.43.08 PM.jpeg

कांग्रेस ने की है 17 घोषणाएं

कांग्रेस की 17 घोषणाओं में किसानों के लिए कर्ज माफी,महिला स्‍व सहायता समूहों की कर्ज माफी, गैस सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और 10 लाख तक मुफ्त इलाज जैसी घोषणाएं हैं।

बीजेपी का घोषणापत्र

प्रदेश में दो दिन पहले बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें दो साल का धान बोनस, 21 क्विंटल प्रतिएकड़ धान खरीदी, धान की एमएसपी 3100 रुपए, महिलाओं को 12 हजार रुपए सालाना, रामलला दर्शन योजना जैसी कई जनता को लुभाने वाली घोषणाएं बीजेपी कर चुकी है।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  • Chhattisgarh Assembly Elections 2023
  • Congress manifesto
  • Kumari Shailja
  • CM Bhupesh Beghal
  • कांग्रेस का घोषणापत्र
  • कुमारी शैलजा
  • सीएम भूपेश बेघल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज