डिप्‍टी सीएम को अमेरिका ने नहीं दिया वीजा , 4 दिन तक दिल्ली में इंतजार कर लौटे आए

Marut raj | Aug 31, 2024, 17:49 IST
Share
Chhattisgarh Deputy CM Arun Saw cancels US tour the sootr the sootr
Chhattisgarh Deputy CM Arun Saw cancels US tour the sootr the sootr

डिप्‍टी सीएम और उनकी टीम को एशियाई विकास बैंक ने दौरे पर अमेरिका बुलाया था। इस यात्रा मकसद छत्तीसगढ़ की सड़क परियोजनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों का अध्ययन करना शामिल था।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का अमेरिका का दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अमेरिका ने वीजा जारी नहीं किया है। इस वजह से वह अमेरिका नहीं जा सके हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव कमलप्रीत के साथ साथ चार दिन से दिल्ली में ही रुके थे। वीजा न मिलने की वजह से दोनों ही रायपुर लौट आए हैं।

एशियाई विकास बैंक ने बुलाया था

ज्ञात हो कि अमेरिका के दौरे के लिए डिप्‍टी सीएम और उनके विभागीय सचिव 26 अगस्‍त को रायपुर से दिल्‍ली गए थे। अफसरों को उम्‍मीद थी कि मंत्री और उनके साथियों को अमेरिका का वीजा मिल जाएगा। लगातार 4 दिन की कोशिश के बाद भी उन्‍हें वीजा नहीं मिल पाया।

डिप्‍टी सीएम और उनकी टीम को एशियाई विकास बैंक ने दौरे पर अमेरिका बुलाया था। इस यात्रा मकसद छत्तीसगढ़ की सड़क परियोजनाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों का अध्ययन करना शामिल था। इससे छत्तीसगढ़ में चल रहे सड़कों के निर्माण और उन्नयन परियोजनाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता था।

छत्तीसगढ़ लौटने के बाद डिप्‍टी सीएम शनिवार 31 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह शामिल होने पहुंचे राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवानी करते नजर आए।

अरुण साव शनिवार को आएंगे रायपुर होगा भव्य स्वागत
अरुण साव शनिवार को आएंगे रायपुर होगा भव्य स्वागत

Tags:
  • अरुण साव
  • cg news hindi
  • छत्तीसगढ़ उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Chhattisgarh Deputy Chief Minister Arun Saw
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई