Chhattisgarh : धमतरी में पुलिस फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , एक नक्सली ढेर

Vikram Jain | Published:
Share
Chhattisgarh Dhamtari Police Naxalites encounter
Chhattisgarh Dhamtari Police Naxalites encounter

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को धमतरी में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। कई नक्सली घायल हुए है। यह एनकाउंटर आमझर और मुहकोट के जंगल में हुआ।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में पुलिस और सेना का नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। रविवार को धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में आमझर और मुहकोट के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, दोपहर से चल रही मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है। पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में कई नक्सली भी जख्मी हुए हैं। नक्सलियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस को भारी पड़ता देख भाग खड़े हुए नक्सली


जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम धमतरी के नक्सल प्रभावित इलाके में रुटीन सर्चिंग अभियान पर रही थी, इस दौरान पुलिस फोर्स आमझर और मुहकोट के जंगलों में पहुंची तो घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोपहर को शुरु हुई मुठभेड़ देर शाम तक चली। पुलिस जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अपना सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली जख्मी हुए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि खुद जिले के एसपी ने की है।

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh : नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर उड़ाया पुलिस का ट्रक, 2 जवान शहीद सीएम बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे

एसएलआर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद


बता दें कि धमतरी जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय खुद नक्सलियों के खिलाफ अभियान में शामिल होकर डीआरजी नगरी की टीम को कमांड कर रहे थे। मुठभेड़ के दौरान काफी देर तक दोनों तरफ से गोलियां चलती रही। मौके से 1 नग एसएलआर समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद किया गया है. वहीं मौके पर सर्च अभियान जारी है। आमझर और मुहकोट जंगल लंबे वक्त से नक्सल प्रभावित इलाका रहा है। नक्सलियों की मौजूदगी के चलते इलाके में रुटीन सर्चिंग अभियान हमेशा से चलता रहा है। कई बार नक्सली दूसरी जगहों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद इन इलाकों में घुस आते हैं।

धमतरी में नक्सली मुठभेड़, नक्सलियों के खिलाफ एक्शन, पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, धमतरी जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, धमतरी न्यूज



Tags:
  • धमतरी न्यूज
  • धमतरी में नक्सली मुठभेड़
  • नक्सलियों के खिलाफ एक्शन
  • पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़
  • धमतरी जिला पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर