Chhattisgarh : नक्सलियों ने आईईडी धमाका कर उड़ाया पुलिस का ट्रक, 2 जवान शहीद सीएम बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे

Vikram Jain | Published:
Share
Chhattisgarh Bijapur Naxalite IED blast 2 soldiers martyred
Chhattisgarh Bijapur Naxalite IED blast 2 soldiers martyred

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाया है। यहां नक्सलियों नेआईईडी ब्लास्ट कर जवानों का ट्रक उड़ा दिया। इस हमले में 2 जवान शहीद हो गए हैं।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने सुकमा और बीजापुर बॉर्डर पर आईईडी धमाका कर पुलिस फोर्स के ट्रक को उड़ा दिया। धमाका सिलगेर और टेकलगुडम के बीच किया गया। इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हुए हैं। यह हमला सेना के कोबरा वाहिनी के एडवांस पार्टी के मुवमेंट के दौरान किया गया। नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है।

नक्सलियों ने सुरक्षा बल को बनाया निशाना


जानकारी के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र स्थित सिलगेर कैंप से 201 कोबरा वाहिनी के जवानों का मूवमेंट के दौरान आरओपी ड्यूटी के दौरान ट्रक और बाइक से टेकलगुडेम की ओर था। इसी दौरान नक्सलियों ने कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे जवानों से भरा ट्रक धमाके की चपेट में आ गया। इस ब्लास्ट में ट्रक का चालक जवान विष्णु आर और सह चालक जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। बाकी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ट्रक से राशन लेकर कैंप जा रहे थे जवान


इलाके में भारी बारिश होने के कारण रेस्क्यू टीम को बचाव कार्य करने में दिक्कत हुई, हालांकि शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये जवान ट्रक से राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे। टेकलगुडम और इससे आगे का पूवर्ती इलाका नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा का गढ़ है। कुछ ही महीने पहले यहां सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... MP में फिर गोवंश की हत्या , बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से सनसनी , हिरासत में 3 संदिग्ध

नक्सलियों के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे : सीएम


सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में हुए नक्सली हमले में 2 जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। सीएम ने कहा कि, बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... नौ महीने पहले हुई भाजपा नेत्री की मौत में दिग्विजय सिंह की एंट्री, 20 लाख सुपारी देकर हत्या का लगाया आरोप

महीने भर पहले थानेदार की गाड़ी आई थी IED ब्लास्ट की चपेट में


करीब महीना भर पहले बीजापुर जिले में थाना प्रभारी की गाड़ी नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आ गई थी। फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह अपने एक जवान के साथ शासकीय काम से बीजापुर आ रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने फरसेगढ़ और रानीबोदली गांव के बीच कमांड IED ब्लास्ट कर दिया। हालांकि, इस घटना में थाना प्रभारी आकाश मसीह और जवान दोनों सुरक्षित हैं। वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा था।





छत्तीसगढ़ नक्सली हमला. CG Naxal Attack, IED धमाका, नक्सली हमले में 2 जवान शहीद, बीजापुर नक्सली न्यूज, नक्सलियों ने उड़ाया पुलिस का ट्रक

Tags:
  • नक्सली हमले में 2 जवान शहीद
  • छत्तीसगढ़ नक्सली हमला
  • IED धमाका
  • बीजापुर नक्सली न्यूज
  • नक्सलियों ने उड़ाया पुलिस का ट्रक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर