चौक-चौराहों पर लगेंगे गुंडों के फोटो वाले होर्डिंग्स, 'इमेज खराब' कर बदमाशों को सही करने का प्लान

Marut raj | Jul 11, 2024, 13:26 IST
Share
 Chhattisgarh Durg District SP Police Criminals Photo Hoardings  द सूत्र
प्रतीकात्मक इमेज।

पुलिस का मानना है कि ऐसा करने से अपराधियों की सामाजिक छवि लोगों के सामने आएगी। इससे अपराधियों को सबक मिलेगा कि यदि उन्होंने सही काम किया होता तो उनकी फोटो यहां नहीं होती।

रायपुर. गुंडे-बदमाशों को सुधारने के लिए पुलिस ने एक नई तरकीब निकाली है। पुलिस का प्लान है कि क्रिमिनल्स को यदि उनकी सामाजिक छवि धूमिल होने का डर रहेगा, तो शायद वे क्राइम करने से बचें। इसके लिए गुंडे-बदमाशों के फोटो वाले होर्डिंग्स चौक-चौराहों पर लगाए जाने का प्लान पुलिस ने बनाया है।

इस प्लान से बदमाशों की दबंगई होगी खत्म

छत्तीसगढ़ के दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला की मानी जाए तो ऐसा करने से अपराधियों की सामाजिक छवि लोगों के सामने आएगी। इससे अपराधियों को सबक मिलेगा कि यदि उन्होंने सही काम किया होता तो उनकी फोटो यहां नहीं होती।

एसपी के अनुसार थानों में गुंडे-बदमाशों की सूची अपडेट करने के साथ ही उनके फोटो के बड़े होर्डिंग्स बनाकर थाना कैंपस में लगाया जाएगा। इससे अपराधी अपराध करने से पहले सोचे कि उसकी छवि कैसी बनेगी।

वहीं गुंडे बदमाशों ने जिस क्षेत्र में दहशत बनाई है। उसी एरिया के चौक-चौराहों पर भी उसकी होडिग्स लगाई जाएगी, ताकि लोगों के बीच उनकी दहशत खत्म हो और सामाजिक छवि खराब होने के डर से वे भी सुधर जाएं।

दुर्ग पुलिस के अनुसार, जिले में 527 गुंडा बदमाश हैं। इसमें से 446 हाजिर हैं और 38 जेल में हैं। वहीं, 43 बदमाश अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस इन सभी की फोटो और नाम के साथ इनका होर्डिंग लगाएगी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई