छत्तीसगढ़ के खेतों में उमड़ रही खुशहाली, सरकार ने कहा- पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है खाद-बीज

Manya Jain | Jul 31, 2025, 15:26 IST
Share
chhattisgarh dhaan kahridi
chhattisgarh dhaan kahridi

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई पहलें शुरू की हैं, जैसे समय पर खाद-बीज उपलब्ध करना, रियायती दरों पर सुविधाएं, और 144.92 लाख टन धान की खरीद। सरकार का लक्ष्य 48.85 लाख हेक्टेयर में खेती को बढ़ावा देना है।

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने किसानों की जिंदगी बदलने का बीड़ा उठा लिया है। गांव, गरीब और किसान को प्राथमिकता में रखने वाली सरकार अब खेती-किसानी को फायदे का सौदा बना रही है।

किसानों को न सिर्फ समय पर खाद और बीज मिल रहे हैं, बल्कि रियायती दरों और बिना किसी झंझट के किसानों को खाद-बीज मिल रहा है।

प्रदेश में अब तक करीब 41 लाख हेक्टेयर खेतों में धान, मक्का, कोदो, मूंग और अन्य फसलों की बोनी हो चुकी है, जो इस खरीफ सीजन के तय लक्ष्य का 84% है। सरकार का लक्ष्य है कि इस बार कुल 48.85 लाख हेक्टेयर में खेती हो।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में समर्थन मूल्य पर किसानों से 144.92 लाख टन धान खरीदा गया है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपये का रेट मिला।

इसके अलावा, पिछली सरकार के बकाया बोनस के तौर पर 3716 करोड़ रुपए किसानों के खातों में भेजे गए हैं। इससे लाखों किसानों की माली हालत सुधरी है।

खाद-बीज की समय पर आपूर्ति

राज्य सरकार ने किसानों को सहकारी समितियों और निजी विक्रेताओं के जरिए 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद और 7.22 लाख क्विंटल बीज पहले ही पहुंचा दिए हैं। खाद वितरण का 75 फीसदी और बीज वितरण का 87% लक्ष्य अब तक पूरा हो चुका है।

किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए खाद-बीज वितरण पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

सरकार का दावा है कि सोसायटियों में पर्याप्त स्टॉक है और कई जगहों पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जानकारी दी जा रही है, ताकि किसान समय पर खाद-बीज ले सकें।

इधर, सरकार ने डीएपी की पूर्ति के लिए एनपीके, एसएसपी और यूरिया का स्टॉक बढ़ाया है। साथ ही आधुनिक और टिकाऊ खेती के लिए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

13270/2
13270/2

किसानों की जुबानी...

बिलासपुर जिले के बैमा-नगोई गांव के किसान प्रदीप शास्त्री बताते हैं, 6 एकड़ में खेती करता हूं। समिति से बिना लाइन में लगे रियायती दर पर अच्छी क्वालिटी का यूरिया, डीएपी और नैनो डीएपी मिल गया। अब उम्मीद है कि फसल भी अच्छी होगी।

इसी गांव के कालिका प्रसाद पांडेय ने कहा, बारिश भी ठीक हुई है और सरकार ने समय पर खाद बीज दे दिए। अब पूरा जोर लगाकर खेती में लगे हैं।

वहीं राजेंद्र प्रसाद गुरूदीवान कहते हैं, अब तो समिति का वॉट्सएप ग्रुप ही सारी जानकारी दे देता है। खाद-बीज लेने में कोई परेशानी नहीं है। पीएम किसान सम्मान निधि और दूसरी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि किसानों की मांग के अनुसार खाद-बीज बिना किसी देरी और झंझट के उपलब्ध कराया जाए। जो किसान खेती में मेहनत कर रहा है, उसे हर जरूरी मदद मिलनी चाहिए।

RO 13257/

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई