विधानसभा का मानसून सत्र : भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर सवाल, दवा खरीदी में गड़बड़ी, रजिस्ट्री दफ्तरों में भारी अनियमितताएं
Arun Tiwari | Jul 25, 2024, 23:03 IST
thesootr
मानसून का मौसम है बाहर ठंडक का माहौल है, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सदन के भीतर चौथे दिन भी गरमाहट बरकरार रही। चौथे दिन की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल के दौरान कई महत्वपूर्ण विषय उठे...
विधानसभा का मानसून सत्र : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के चौथे दिन भी सदन में हंगामा हुआ। विपक्ष के साथ साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार पर मुखर दिखाई दे रहे हैं। मामला भले ही पिछली सरकार से जुड़ा हो लेकिन अब जवाबदेही तो नई सरकार की है। भ्रष्टाचार को लेकर कई बार सदन गरमाया। कई सवालों के जवाब देने में मंत्री भी लाचार नजर आए।
मानसून का मौसम है बाहर ठंडक का माहौल है, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में सदन के भीतर चौथे दिन भी गरमाहट बरकरार रही। चौथे दिन की शुरुआत प्रश्नोत्तर काल के दौरान कई महत्वपूर्ण विषय उठे। जिस पर कार्रवाई भी होती दिखी। सदन की कार्यवाही के चौथे दिन की खास बात यह रही कि प्रश्नकाल में विपक्ष की बजाय सत्तापक्ष के विधायक ही अपनी सरकार को घेरते नजर आए। कोंडागांव से बीजेपी विधायक लता उसेंडी ने प्रदेश में सोलर लाइट खरीदी का मामला उठाया। सोलर लाइट की खरीदी में गड़बड़ी का मामला उजागर हुआ तो विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने मामले में सदन की कमेटी से जांच कराने की घोषणा कर डाली। इसी तरह बीजेपी विधायक शुशांत शुक्ला ने प्रदेश में रजिस्ट्री की गड़बड़ी का मामला उठाया। जमीन रजिस्ट्री के मामले में पक्ष-विपक्ष के सभी विधायक एक मत होते दिखे। प्रदेश भर के रजिस्ट्री दफ्तरों में गड़बड़ी की शिकायत पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जल्द ही व्यवस्था ठीक करने के साथ राजस्व में बढ़ोत्तरी का आश्वासन दिया है।
विधानसभा के मानसून सत्र में इस बार कई ऐसे मौके आ रहे है जब सत्ता पक्ष के ही विधायक अपनी सरकार के मंत्रियों को कटघरे में खड़े करते दिख रहे है। हालांकि सदन में उठने वाले लगभग सभी मुद्दे पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल से ही है। जिनमे अब गड़बड़ियां , घोटाला और भ्रष्टाचार उजागर होते दिख रहे है। ऐसे ही एक मामले ने हैरान किया है। दरअसल बीजेपी के विधायक धरमलाल कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीदी और उपकरण खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। शुक्रवार को मानसून सत्र का आखिरी दिन है।
सदन में गरमाहट बरकरार
कटघरे में सरकार
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari