सरकारी स्कूलों में हर महीने होगा टेस्ट, स्कूलों का रिजल्ट सुधारने सरकार का प्रयास

VINAY VERMA | Nov 12, 2025, 13:30 IST
Share
chhattisgarh-government-schools-monthly-tests-quality-education-initiative the sootr
chhattisgarh-government-schools-monthly-tests-quality-education-initiative the sootr

छग के सरकारी स्कूलों में अब हर महीने टेस्ट लिया जाएगा। सरकारी स्कूलों के 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के फाइनल रिजल्ट सुधारने शासन ने प्रयास किया है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

Raipur. छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अब हर महीने टेस्ट लिया जाएगा। सरकारी स्कूलों के 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के फाइनल रिजल्ट सुधारने शासन ने प्रयास किया है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के पालन के लिए सरकार ने 22 अधिकारियों की टीम भी बनाई है। ये स्कलों में जाकर वहां का निरीक्षण करेंगे और वहां की रिपोर्ट तैयार करेंगे। जिसके आधार सुधार का ब्लूपिं्रट तैयार होगा।

शिक्षा का गुणवत्ता बढ़ाने प्रयास

निरीक्षण करने 22 राज्य स्तरीय अफसरों को जवाबदारी सौंपी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसके लिए संयुक्त संचालक से लेकर सहायक संचालक स्तर के 22 अफसरों को जिले आबंटित कर जवाबदारी सौंपी गई है। ये अफसर आबंटित जिलों में जाकर अधिकारियों की बैठक लेकर प्रोत्साहित करेंगे। स्कूलों का औचक निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति से अवगत होंगे. संचालनालय ने कहा है कि सभी अफसर 20 नवंबर तक निरीक्षण प्रतिवेदन लोक शिक्षण संचालनालय में प्रस्तुत करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का ऐलान,भरे जाएंगे 4708 पद, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

ये खबर भी पढ़ें... इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 33321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,900 से अधिक मिलेगा रोजगार

कमजोर बच्चों की जिम्मेदारी शिक्षकों पर

नए नियम के मुताबिक कमजोर बच्चों के लिए स्कूल के शिक्षकों को मेंटर नियुक्त करते हुए बच्चों का समूह बनाकर जिम्मेदारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई कार्ययोजना का फील्ड में क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं, इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर के अफसर करेंगे।

नियमित उपस्थिति पर जोर

कार्ययोजना के अनुसार बच्चों और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति पर जोर दिया गया है। छमाही परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक-दूसरे स्कूलों तथा वार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन दूसरे विकासखंडों में कराया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की हैंडराइटिंग, होमवर्क पर विशेष ध्यान देने कहा गया है।

बोर्ड में बेहतर रिजल्ट का प्रयास

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार और बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन का कितना पालन जिलों और स्कूलों में हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के गत वर्ष के रिजल्ट को देखते हुए इस बार कार्ययोजना तैयार की गई है ताकि रिजल्ट में सुधार किया जा सके।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का आदेश- ड्यूटी टाइम और सार्वजनिक स्थानों पर शराब ना पिएं कर्मचारी, घोषणा पत्र भरकर देना होगा

ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh Engineering Scholarship से छत्तीसगढ़ के छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपए

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • लोक शिक्षण संचालनालय
  • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा