दो बार सांसद रहे रमेन डेका बने CG के 10वें राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

Deeksha Nandini Mehra | Jul 31, 2024, 13:17 IST
Share
छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने डेका
छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल बने डेका

रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल के रूप में राजभवन में शपथ ली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Chhattisgarh Governor Ramen Deka Swearing-in : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में बुधवार 31 जुलाई को शपथ ले ली है। नवनियुक्त राज्यपाल डेका का शपथ ग्रहण समारोह रायपुर के राजभवन में आयोजित किया गया था। बता दें इससे पहले फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे थे। अब इस पद पर रमेन डेका को नियुक्त किया गया है।

शपथ लेने से पहले काली मंदिर में लिया आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, राज्य के मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ नौकरशाह मौजूद थे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी धर्मपत्नी के साथ आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्होंने धर्मपत्नी के साथ देवी की आराधना कर आशीर्वाद लिया।

बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रामेन डेका

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएट हैं।

केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे

राज्यपाल रामेन 1977 से बीजेपी से जुड़े हैं। 2006 में उन्हें असम का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वह उप समिति- II, अनुमान समिति 2015 के सदस्य भी रहे हैं और सामान्य प्रयोजन समिति 2014 के सदस्य भी थे। इसके अलावा राज्यपाल रामेन विदेश मंत्रालय और प्रवासी भारतीय मामलों की सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। वह 'प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना' के तहत केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी थे।

10 वें राज्यपाल होंगे डेका

रामेन डेका छत्तीसगढ़ के10वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 9 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ नए राज्यपाल
  • Governor Ramen Deka
  • रमेन डेका
  • रमेन डेका शपथ ग्रहण
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल रमेन डेका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई