मान्यता रद्द कॉलेज में छत्तीसगढ़ सरकार दे रही एडमिशन, सैकड़ों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
Arun Tiwari | Sept 26, 2024, 18:04 IST
Chhattisgarh govt giving admission college recognition cancelled
छत्तीसगढ़ में फर्जीवाड़े का एक नया मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। जिस कॉलेज की मान्यता रद्द हो चुकी है उसी कॉलेज में सरकार छात्रों को एडमिशन दे रही है।
छत्तीसगढ़ में फर्जीवाड़े का एक नया मामला सामने आया है जो हैरान करने वाला है। जिस कॉलेज की मान्यता रद्द हो चुकी है उसी कॉलेज में सरकार छात्रों को एडमिशन दे रही है। कॉलेज की मान्यता रद्द हुई दिल्ली से लेकिन प्रदेश में उस कॉलेज की सीट छात्रों को आवंटित की जा रही हैं। ये मान्यता रद्द हुआ नर्सिंग कॉलेज है। इस कॉलेज में काउंसलिंग और सीट अलॉट का पत्र सरकारी कार्यालय से जारी हुआ है। कमिश्नर,मेडिकल एजुकेशन से जारी हुआ इस आदेश के बारे में डायरेक्टर को भी जानकारी नहीं है।
नर्सिंग कॉलेज का फर्जीवाड़ा कई राज्यों में बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इनमें से छत्तीसगढ़ भी एक है। एक_एक कमरे के कॉलेज खोलकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस बारे में अदालत भी नाराजगी जता चुकी है। छत्तीसगढ़ में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। राजनांदगांव के सेंट्रल इंडिया कॉलेज ऑफ नर्सिंग की मान्यता इंडियन मेडिकल काउंसिल ने रद्द कर दी है।
इसका प्रकाशन भारत सरकार के राजपत्र में 9 जून 2023 को हो चुका है। लेकिन छत्तीसगढ़ की काउंसिलिंग कमेटी ने गुपचुप तरीके से छत्तीसगढ़ राज्य के विद्यार्थियों को बिना जानकारी दिए सेंट्रल इंडिया कॉलेज के लिए प्रवेश व आवंटन पत्र जारी कर दिया है। इस पत्र में उस कालेज के मान्यता रद्द होने की जानकारी भी नहीं दी गई।
गजट नोटिफिकेशन में यह साफ लिखा है कि इस कालेज के आवंटन पत्र में यह स्पष्ट उल्लेख होना चाहिये कि इस कॉलेज से उत्तीर्ण विद्यार्थी केवल और केवल छत्तीसगढ़ में ही नौकरी कर पाएंगे, अन्य राज्य में नही। यह पत्र आयुक्त,मेडिकल एजुकेशन कार्यालय से जारी हुआ है। सरकार की बेवसाइट पर भी यह दिखाई दे रहा है। विभाग की इस गलती सैकड़ों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ा किया जा रहा है।
जब इस संबंध में द सूत्र ने डीएमई यूएस पैकरा से जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। उनकी तरफ से यह पत्र नहीं गया है,यह पत्र सीएमई यानी कमिश्नर कार्यालय से गया होगा। इस बारे में कमिश्नर किरण कौशल से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन बंद मिला।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से संपर्क नहीं हो सका। उनसे मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। युवाओं के भविष्य से जुड़े इस विषय पर सरकार का इस तरह का रवैया ये सवाल उठाता है कि क्या सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
क्या है पूरा मामला

विभाग के अफसरों को नहीं जानकारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman