छत्तीसगढ़ में दवाओं की सप्लाई अब होगी हाईटेक निगरानी में,CGMSC की गाड़ियां GPS सिस्टम से लैस
Harrison Masih | Jul 25, 2025, 15:14 IST
chhattisgarh-gps-tracking-cgmsc-medicine-supply the sootr
छत्तीसगढ़ में CGMSC की 70 गाड़ियां GPS से लैस, अब दवाओं की सप्लाई होगी हाईटेक निगरानी में | स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिस्टम का निरीक्षण,हर मूवमेंट पर होगी नजर |
CGMSC vehicles GPS system: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में दवाओं और मेडिकल उपकरणों की सप्लाई को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और समयबद्ध बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) की 70 से अधिक गाड़ियां अत्याधुनिक GPS ट्रैकिंग सिस्टम से लैस कर दी गई हैं। इस हाईटेक मॉनिटरिंग सिस्टम की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की, जो 24 जुलाई को नवा रायपुर स्थित CGMSC कार्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे थे।
ये खबर भी पढ़ें... हीपैरीन इंजेक्शन घोटाला: हाईकोर्ट ने डिवाइन लैब पर ठोका जुर्माना,CGMSCL ने किया ब्लैकलिस्ट
CGMSC के इन वाहनों में जो GPS सिस्टम लगाए गए हैं, उनमें यह खासियत है कि यदि किसी इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं भी है, तब भी लोकेशन और रूट डेटा रिकॉर्ड होता रहेगा। इस डेटा को बाद में वेब पोर्टल पर जाकर देखा जा सकता है, जिससे किसी भी अनियमितता की गुंजाइश नहीं रहती। इससे दवाओं की सप्लाई चेन में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों सुनिश्चित हो रही है।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज
CGMSC पूरे राज्य में प्रतिवर्ष लगभग 1000 प्रकार की दवाइयों और 600 प्रकार के कंज्यूमेबल्स, समान और रीजेंट्स की सप्लाई करता है। सप्लाई वाहनों में सभी सुविधाएं मौजूद हैं जैसे कि:
टेंपरेचर सेंसिटिव दवाओं के लिए विशेष स्टोरेज
ऑटोमैटिक ट्रैकिंग व मॉनिटरिंग सिस्टम
इससे दवाओं की गुणवत्ता सुरक्षित रहती है और आपात स्थिति में भी समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC खरीदी घोटाले में गिरफ्तार अफसर 28 तक EOW की रिमांड पर
ये खबर भी पढ़ें... 411 करोड़ का CGMSC घोटाला... हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
छत्तीसगढ़ में दवाओं की सप्लाई | CGMSC गाड़ियों में GPS सिस्टम
CGMSC की प्रबंध संचालक पद्मिनी भोई ने राज्य में 16 और वेयरहाउस स्थापित करने तथा सभी जिलों में CGMSC वेयरहाउस खोलने की सिफारिश की है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... हीपैरीन इंजेक्शन घोटाला: हाईकोर्ट ने डिवाइन लैब पर ठोका जुर्माना,CGMSCL ने किया ब्लैकलिस्ट
हर मूवमेंट पर होगी नजर,नेटवर्क नहीं तो भी रिकॉर्ड
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला: तत्कालीन महाप्रबंधक बसंत कौशिक की जमानत याचिका खारिज
1000+ दवाइयां और 600+ कंज्यूमेबल्स की होती है सप्लाई
एयर कंडीशन्ड गाड़ियां
ऑटोमैटिक ट्रैकिंग व मॉनिटरिंग सिस्टम
इससे दवाओं की गुणवत्ता सुरक्षित रहती है और आपात स्थिति में भी समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC खरीदी घोटाले में गिरफ्तार अफसर 28 तक EOW की रिमांड पर
आपातकालीन सेवाओं में निभा रहे अहम भूमिका
ये हाईटेक गाड़ियां राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान, महामारी प्रबंधन और आपातकालीन दवा आपूर्ति जैसे अभियानों में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से दवाइयों की तेज़, भरोसेमंद और सुरक्षित डिलीवरी हो रही है, जो ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के लिए बेहद जरूरी है।
ये खबर भी पढ़ें... 411 करोड़ का CGMSC घोटाला... हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
|
हर जिले में खोलने की तैयारी CGMSC वेयरहाउस
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj