स्वास्थ्य विभाग में 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले, पदोन्नति समिति की बैठक के बाद आदेश जारी

VINAY VERMA | Feb 10, 2026, 21:03 IST
Share
Transfer of 12 food safety officers in health department
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में आने वाले 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह आदेश राज्य स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक के बाद जारी हुआ।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन में कार्यरत 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादले राज्य शासन स्तर पर आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को 15 दिन में अपने नए जगह जॉइन करना होगा।

सीनियर के रूप में सेवाएं

जारी आदेश के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के वेतनमान (लेवल-10, वेतन बैंड 9300-34800) में अस्थायी रूप से कलेक्टर संवर्ग में पदस्थ किया गया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

इन अधिकारियों का तबादला

तबादला सूची में खीर सागर पटेल, अंकित गुप्ता, अजीत बघेल, राखी ठाकुर, नेमीचंद पटेल, रिया शर्मा, साधना चन्द्राकर, रोशनी राजपूत, कंचन वर्मा, राजू कुर्रे, विकास कुमार भगत और बृजेंन्द्र भारती शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अंतर्गत नई पदस्थापना दी गई है।

15 दिन में करना होगा ज्वॉइन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। समय-सीमा में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में पदोन्नति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें..

ऑडिट से ठीक पहले रायपुर के आबकारी भवन में लगी आग, सरकार की सफाई, नहीं जले दस्तावेज

रायपुर तार फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 22 KM दूर से दिख रहा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड भी नहीं कर पा रहे काबू

छत्तीसगढ़ में नहीं रहेगा चंडालपुर, 'नकटी' भी नहीं कहेंगे लोग

अफसरों की कमी से जूझ रहा छत्तीसगढ़, आईएएस और आईपीएस के कई पद रिक्त!

छत्तीसगढ़ प्रशासन

Tags:
  • तबादले
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी
  • तबादला सूची
  • छत्तीसगढ़ प्रशासन
  • विभागीय पदोन्नति समिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं