छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट : आज शाम तक चलेंगी तेज गर्म हवाएं , 42 के पार पहुंचेगा तापमान

Deeksha Nandini Mehra | May 28, 2024, 09:40 IST
Share
weather report
Chhattisgarh Heat Wave Alert

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने 31 मई तक प्रदेश में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में देर शाम तक लू के हालात बने रहने की सम्भावना जताई है।

Chhattisgarh Heat Wave Alert : छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर दिख रहा है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिन के काफी तेज गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 28 मई को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शाम 6-7 बजे तक गर्म हवाएं चलेंगी। साथ ही आज का तापमान 42 डिग्री को भी पार कर जाएगा। मौसम विभाग ने 31 मई तक प्रदेश में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में देर शाम तक लू के हालात बने रहने की संभावना जताई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने 28 मई को तेज लू चलने की संभावना जताई है साथ ही प्रदेश में ज्यादातर जिलों में पारा 40-42 के पार पहुंचने की बात कही है। मौसम विभाग ने रायपुर शहर के पूर्वानुमान के बारे में बताया है कि अगले 24 घंटों में आकाश मुख्यत साफ रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के तीनों संभागों रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के जिलों में कई स्थानों पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की चेतावनी दी है। 28 से 31 मई तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की भी संभावना जताई गई है।

बीते दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रहा। बेमेतरा में सबसे अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, रायपुर 43.6 राजनांदगांव 43.5 मुंगेली 43.3 बिलासपुर 43 रायगढ़ 43, बालोद 42.9 , दुर्ग 42.8 महासमुंद 42.8 तापमान रहा। प्रदेश में सबसे कम 24.5 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने दोपहर 12 बजे से 4- 5 बजे के दौरान लोगों को घर में ही रहने की हिदायत दी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 31 मई तक प्रदेश में तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।

हीट वेव से बचने के उपाय

  • पानी और तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
  • जरूरी न हो तो धूप में न निकलें।
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर में ही रहें।
  • हल्के रंग के कॉटन कपड़े पहनें ।
  • अगर कोई लू से प्रभावित है, तो उसे छांव के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोछें या शरीर को बार-बार धोएं।
  • सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें।

छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट | छत्तीसगढ़ का मौसम | Chhattisgarh weather update | Chhattisgarh weather forecast

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh weather update
  • Chhattisgarh weather forecast
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट
  • Chhattisgarh Heat Wave Alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा