पहली बार जगदलपुर के लिए फ्लाइट, एक जून से शुरू होगी उड़ान
Jitendra Shrivastava | May 24, 2024, 18:41 IST
THESOOTR
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जबलपुर के लिए फ्लाइट शुरू कर दी गई है। यह फ्लाइट बुधवार को चलेगी। 1 जून से प्रयागराज, जबलपुर उड़ान शुरू हो रही है। प्रयागराज और जबलपुर के लिए पहले भी रोज 30 से 40 यात्री उड़ान भरते थे, लेकिन ये फ्लाइट बंद कर दी...
RAIPUR. जल्द ही बिलासपुर से जगदलपुर फ्लाइट की शुरूआत होने जा रही है। अलायंस एयर ने समर शेड्यूल में बदलाव करते लिए जगदलपुर और बिलासपुर के बीच फ्लाइट चलाने की घोषणा कर दी है। 1 जून से फ्लाइट शुरू हो रही है। यह पहली बार है जब जगदलपुर रूट पर बिलासपुर से फ्लाइट चल रही है। इसके साथ ही प्रयागराज और जबलपुर की बंद फ्लाइट भी शुरू की जा रही है, जिससे यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।
बिलासपुर से प्रयागराज-जबलपुर के साथ जगदलपुर के लिए भी 1 जून से उड़ान शुरू होगी। एलायंस एयर ने समर रीशेड्यूल जारी कर दिया है। ढाई माह बाद लोग फिर से प्रयागराज-जबलपुर के लिए हवाई सफर कर सकेंगे। वहीं पहली बार बिलासपुर से जबलपुर के लिए भी फ्लाइट शुरू कर दी गई है, यह फ्लाइट बुधवार को चलेगी। 1 जून से प्रयागराज, जबलपुर उड़ान शुरू हो रही है। खास बात यह है कि प्रयागराज और जबलपुर के लिए पहले भी रोजाना 30 से 40 यात्री उड़ान भरते थे, लेकिन ये फ्लाइट बंद कर दी गई। अब नई उड़ानों के शुरू होने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
बिलासपुर के साथ ही प्रयागराज, जबलपुर में हाईकोर्ट है। वहीं दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक बिलासपुर के लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई एड्वोकेट बिलासपुर में हीयरिंग के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल होती है। ऐसे में देश के 3 हाईकोर्ट के लिए एड्वोकेटस के लिए आवागमन के साधन सुलभ हो सकेंगे। दरअसल प्रयागराज हाईकोर्ट में भी बिलासपुर से फ्लाइट बंद होने पर एड्वोकेट विनित पांडेय द्वारा एक पीएलआई लगाई गई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरूण अनशाली और जस्टिस विकास बुधवार ने अलायंस एयर को फटकार लगाई थी, जिसके बाद ही अलांयस एयर को फ्लाइट चालू का दबाव महसूस होने लगा था।
बिलासपुर और रायपुर के बाद जगदलपुर के लिए टूरिज्म की संभावना काफी अधिक है। बिलासपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से इसे बढ़ावा मिलना तय है। वहीं जगदलपुर पहुंचने के लिए सीधे ट्रेन रूट नहीं है, वहीं सड़कों के द्वारा दूरी तय करना मुश्किल भरा साबित होता है, ऐसे में बिलासपुर-जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होना शहरवासियों के लिए काफी बेहतर साबित होगा।
हाल ही में जारी समर शेड्यूल में अलायंस एयर ने हफ्ते में महज 1 फ्लाइट की सुविधा दी थी, जिसके बाद बिलासपुर में इसका विरोध भी होने लगा था। हवाई सुविधा संघर्ष समिति और अन्य संगठनों ने आवाज भी बुलंद की। अब अलायंस एयर ने मंगलवार, गुरुवार को 2-2 फ्लाइट की सुविधा दी है। इसके साथ ही शनिवार को 3 फ्लाइट बिलासपुर पहुंच सकेंगी। बताया जा रहा है कि यह शेड्यूल 1 जून से 26 अक्टूबर के लिए लागू किया गया है।
बिलासपुर से जबलपुर फ्लाइट बुधवार को

तीन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच
बिलासपुर के साथ ही प्रयागराज, जबलपुर में हाईकोर्ट है। वहीं दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक बिलासपुर के लोगों की पहुंच आसान हो सकेगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के कई एड्वोकेट बिलासपुर में हीयरिंग के लिए पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल होती है। ऐसे में देश के 3 हाईकोर्ट के लिए एड्वोकेटस के लिए आवागमन के साधन सुलभ हो सकेंगे। दरअसल प्रयागराज हाईकोर्ट में भी बिलासपुर से फ्लाइट बंद होने पर एड्वोकेट विनित पांडेय द्वारा एक पीएलआई लगाई गई थी. जिस पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरूण अनशाली और जस्टिस विकास बुधवार ने अलायंस एयर को फटकार लगाई थी, जिसके बाद ही अलांयस एयर को फ्लाइट चालू का दबाव महसूस होने लगा था।
टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
बिलासपुर और रायपुर के बाद जगदलपुर के लिए टूरिज्म की संभावना काफी अधिक है। बिलासपुर से जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होने से इसे बढ़ावा मिलना तय है। वहीं जगदलपुर पहुंचने के लिए सीधे ट्रेन रूट नहीं है, वहीं सड़कों के द्वारा दूरी तय करना मुश्किल भरा साबित होता है, ऐसे में बिलासपुर-जगदलपुर के लिए फ्लाइट शुरू होना शहरवासियों के लिए काफी बेहतर साबित होगा।
हफ्ते में 3 दिन 2-2 फ्लाइट
हाल ही में जारी समर शेड्यूल में अलायंस एयर ने हफ्ते में महज 1 फ्लाइट की सुविधा दी थी, जिसके बाद बिलासपुर में इसका विरोध भी होने लगा था। हवाई सुविधा संघर्ष समिति और अन्य संगठनों ने आवाज भी बुलंद की। अब अलायंस एयर ने मंगलवार, गुरुवार को 2-2 फ्लाइट की सुविधा दी है। इसके साथ ही शनिवार को 3 फ्लाइट बिलासपुर पहुंच सकेंगी। बताया जा रहा है कि यह शेड्यूल 1 जून से 26 अक्टूबर के लिए लागू किया गया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman