साधराम हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन, आरोपी के टूटे फोन से मिले सबूत
Deeksha Nandini Mehra | Jul 11, 2024, 10:45 IST
साधराम हत्याकांड
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से बन्दूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। नए तथ्यों के आधार पर अब एनआईए प्रकरण की आगे की जांच करेगी।
Kawardha Sadharam Murder Case : छत्तीसगढ़ के चर्चित साधराम हत्याकांड में नए सबूत मिले हैं। साधराम हत्याकांड में आतंकी कनेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। इसके संबंध में सबूत आरोपी के टूट हुए फोन को चेक कराने पर मिले हैं। नए तथ्यों के आधार पर अब एनआईए प्रकरण की आगे की जांच करेगी।
पुलिस को मोबाइल से बन्दूक के साथ कुछ संदिग्ध वर्दीधारियों के फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फॉरेंसिक के पास जांच के लिए भेजे थे। इस मामले में अब पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। आतंकी कनेक्शन के इनपुट की पुष्टि दुर्ग IG दीपक झा ने की है। बता दें कि 20 जनवरी को चरवाहे साधराम की हत्या हुई थी।
कवर्धा पुलिस ने साधराम यादव हत्याकांड पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक नाबालिग है जिसे बाल सुधारगृह में भेजा गया। बाकियों से पूछताछ के बाद कुछ नए खुलासे हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता की धारा 16 यूएपीए लगाई थी। प्रकरण एनआईए को दिया गया था, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिलने की वजह से जांच ठंडी पद गई थी।
20 जनवरी को लालपुर गांव में रहने वाले साधराम यादव की 6 आरोपियों ने गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना के दिन हत्याकांड मामले से जुड़े सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद शासन की ओर से मृतक के परिवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुद 5 लाख रुपए का चेक दिया था, इसके अलावा पुलिस और नगरपालिका, राजस्व की टीम ने आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन भी लिया।
मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों की मांग के बाद NIA जांच की घोषणा की थी। यह घोषणा फरवरी में सीएम विष्णुदेव साय ने साधराम के परिजनों से मुलाकात के दौरान की थी। इस घोषणा को किए हुए छह माह से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन अब तक NIA ने इस केस को टेकओवर करने की अधिकृत घोषणा नहीं की।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![deeksha nandini mehra]()
संदिग्ध वर्दीधारियों के मिले फोटो
नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
ये है पूरा मामला
मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने परिजनों की मांग के बाद NIA जांच की घोषणा की थी। यह घोषणा फरवरी में सीएम विष्णुदेव साय ने साधराम के परिजनों से मुलाकात के दौरान की थी। इस घोषणा को किए हुए छह माह से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन अब तक NIA ने इस केस को टेकओवर करने की अधिकृत घोषणा नहीं की।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
deeksha nandini mehra
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman