गृहमंत्री के क्षेत्र में रेत माफिया ने किया सरकारी अमले पर हमला, एक अफसर का सिर फूटा

Marut raj | Sept 25, 2024, 15:38 IST
Share
Chhattisgarh Kawardha sand mafia forest development corporation team attack
Chhattisgarh Kawardha sand mafia forest development corporation team attack

रेत माफिया ने वन विकास निगम की टीम को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। हमले में एक अफसर का सिर फूट गया है। हमले में घायल हुए कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में वन विकास निगम की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बताया गया है कि वन विकास निगम की टीम रेत चोरी रोकने गई थी।

रेत माफिया ने सरकारी अमले को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। हमले में घायल हुए कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेत माफिया वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

हमले में एक अफसर का सिर फूट

जानकारी के अनुसार वन विकास निगम को मुखबिर से एक सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि डालामौहा गांव के कुदूर झोरी नाला से रेत निकाली जा रही है। इस पर वन विकास निगम की टीम मौके पर पहुंची।

एसडीओपी पंकज पटेल के अनुसार अवैध रेत खनन को रोकने का प्रयास करने पर 15 से 20 लोगों ने टीम पर जानलेवा हमला कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में खुली प्रमोशन की पोल

इस मामले पर शासकीय कार्य बाधा डालने और शासकीय सेवकों से मारपीट तथा जान से मारने का प्रयास का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से इन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रेत माफिया ने वन विकास निगम की टीम को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा और वर्दी भी फाड़ दी। बताया जा रहा है कि हमले में एक अफसर का सिर फूट गया है। हमले में घायल अमले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • रेत माफिया
  • sand mafia attack on officers
  • cg news hindi
  • रेत माफिया हमला
  • chhattisgarh sand mafia attack
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि