विष्णुदेव साय सरकार पर संकट , IPS अभिषेक पल्लव पर मर्डर का केस दर्ज करने की अनुशंसा

Marut raj | Sept 23, 2024, 21:16 IST
Share
Chhattisgarh Loharidih case IPS Abhishek Pallav murder case State Women Commission recommendation the sootr
Chhattisgarh Loharidih case IPS Abhishek Pallav murder case State Women Commission recommendation the sootr

लोहारीडीह हत्याकांड में गांव की 33 महिलाएं दुर्ग जेल में बंद हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने दुर्ग केंद्रीय जेल पहुुंचकर रविवार को महिला बंदियों से मुलाकात की थी।

Chhattisgarh Loharidih IPS Abhishek Pallav murder case : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग , राज्यपाल एवं मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

इसमें कवर्धा जिले के उस समय एसपी रहे आईपीएस अभिषेक पल्लव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की सिफारिश की गई है, ऐसा मीडिया रिपेार्ट्स में दावा किया जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सिफारिश विष्णुदेव साय सरकार के लिए परेशानी वाली साबित हो सकती है।

दुर्ग केंद्रीय जेल में 33 महिलाओं के लिए बयान

ज्ञात हो कि लोहारीडीह हत्याकांड के मामले में गांव की 33 महिलाएं दुर्ग जेल में बंद हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने दुर्ग केंद्रीय जेल पहुुंचकर रविवार को महिला बंदियों से मुलाकात की थी। उन्होंने इन महिलाओं के बयान दर्ज किया।

इसके आधार पर राज्य महिला आयोग ने अपनी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में आईपीएस अभिषेक पल्लव पर मर्डर केस दर्ज करने की अनुशंसा की गई है। किरणमयी नायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ गए जांच दल को जेल सुप्रिटेंडेंट ने रोकने की कोशिश की थी। ऐसा करना दुर्भाग्यजनक है।

महिला आयोग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु

  • लोहारीडीह केस में बंद सभी 33 महिला कैदियों का मेडिकल कराया जाए। मेडिकल की वीडियोग्राफी कराई जाए।
  • IPS अमिषेक पल्लव के साथ लोहारीडीह जाने वाले अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस बल में शामिल सभी महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की शिनाख्ती परेड कराई जाए।
  • प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार उस समय कवर्धा एसपी रहे अभिषेक पल्लव और अन्य पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज किया जाए।
  • बिना सर्च वारंट के महिलाओं के घर का दरवाजा तोड़कर की गई गिरफ्तारी और प्राणघातक हमला करने वाले सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों पर FIR दर्ज की जाए।

Tags:
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • लोहारीडीह हत्याकांड छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ कबीरधाम लोहारीडीह हत्याकांड
  • Chhattisgarh Loharidih massacre
  • आईपीएस अभिषेक पल्लव
  • IPS Abhishek Pallav
  • छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक
  • Chhattisgarh State Women Commission Chairperson Kiranmayi Nayak
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई