छत्तीसगढ़ में महतारी की मूर्ति तोड़ने पर बवाल, CM साय बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Sanjay Dhiman | Published:
Share
chhattishgarh mahtari pratima
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। तमाम नेताओं ने इस कृत्य की निंदा की है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

राज्योत्सव से ठीक पहले राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। यह खबर फैलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के लोग मौके पर पहुंचे और ज़बरदस्त हंगामा किया।

क्रांति सेना के सदस्यों की पुलिस से बहस और हल्की-फुल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के मुखिया अमित बघेल और क्रांति सेना के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है।

संगठन के सदस्यों ने इसे 'छत्तीसगढ़ की पहचान पर हमला' बताया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर FIR दर्ज करके, CCTV फुटेज की मदद से तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा है कि, "जिस किसी ने भी यह काम किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

e5c571eb-842
e5c571eb-842


मूर्ति तोड़ने के बाद विरोध प्रदर्शन

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने वीआईपी चौक पर प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना को लेकर कांग्रेस, बीजेपी, और अन्य राजनीतिक दलों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। सभी ने इस काम की कठोर निंदा की है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अंतागढ़ में 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बस्तर में शांति का एक और कदम

पीएम मोदी को भाया छत्तीसगढ़ का गार्बेज कैफे, मन की बात में की तारीफ, यहां कचरे के बदले मिलता है खाना

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़ने के मामले को ऐसे समझें



छत्तीसगढ़ महतारी पर विवाद: रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया, जिससे राज्यभर में आक्रोश फैल गया।

क्रांति सेना का प्रदर्शन: मूर्ति तोड़े जाने के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने वीआईपी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राजनीतिक नेताओं की कड़ी निंदा: कांग्रेस, जनता कांग्रेस और अन्य नेताओं ने इस कृत्य की निंदा की, इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया।

मुख्यमंत्री का बयान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस की मांग: कांग्रेस ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए नई छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापित करने की मांग की।



छत्तीसगढ़ महतारी का महत्व

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति राज्य की अस्मिता का प्रतीक है। यह मूर्ति न केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक है, बल्कि यह हर छत्तीसगढ़िया की पहचान का भी प्रतीक है। राज्य के विभाजन के बाद, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का महत्व और भी बढ़ गया है। यह राज्य की एकता और पहचान को दर्शाता है।

भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ा जाना राज्य की जनता का अपमान है। यह घटना छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति और पहचान के खिलाफ एक बड़ा हमला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीरों को सरकारी कार्यक्रमों से हटाना इस घटना से जुड़ा हो सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीएम साय ने कहा कलेक्टर-एसपी आपसी समन्वय से करें काम, वन की जमीन से अतिक्रमण हटाएं फॉरेस्ट अफसर

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: पीएम मोदी का कार्यक्रम बदला, अब 1 नवंबर को आएंगे रायपुर, देंगे नई विधानसभा की सौगात

बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी: सीएम साय

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसी घटनाएं स्वीकार नहीं हैं। प्रतिमा तोड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस पूरी मुस्तैदी से आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
  • छत्तीसगढ़ महतारी पर विवाद
  • राजधानी रायपुर
  • छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को नुकसान
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी