छत्तीसगढ़ में मानसून की उल्टी गिनती शुरू, सर्द हवाओं की एंट्री, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sanjay Dhiman | Oct 12, 2025, 11:15 IST
Share
raipur rain
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ में मानसून के वापस लाैटने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर बढ़ने लगा है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।

छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। यह मानसून जाते-जाते भी प्रदेश के कई हिस्सों को भिगो रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई।

प्रदेश से मानसून की वापसी आमतौर पर 8 से 10 अक्टूबर तक हो जाती है। इस बार इसके लौटने में एक सप्ताह की देरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से इसकी वापसी हो जाएगी।

उत्तर से आने लगी ठंडी हवाएं

मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में उत्तर-पूर्व से ठंडी हवाएं आने लगी हैं। इन हवाओं के कारण सुबह और रात में गुलाबी सर्दी का असर भी होने लगा है। सरगुजा और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में आसमान साफ है। केवल प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अगले 2-3 दिन हल्की से मध्यम बारिश दर्ज होने की उम्मीद है। राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाये रहने और हल्की बारिश की उम्मीद है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अंबानी के वनतारा में छत्तीसगढ़ की बाघिन बिजली की मौत, इलाज में देरी पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के NHM कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सरकार ने बढ़ाई 5 प्रतिशत सैलरी, 14 हजार कर्मचारियों को होगा फायदा

अंतागढ़ में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश दर्ज

जब मानसून से वापस होता है, तब भी हल्की-फुल्की बारिश होती है। शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश रिकार्ड की गई। जिसमें अंतागढ़ में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश हुई। मैनपुर में 70, लोहंडीगुडा में 60, बालोद में 50, चारामा, भानुप्रतापपुर में 40, दुलदुला, डौंडीलोहारा, बिलाईगढ़ में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट रिकार्ड हुई है।

छत्तीसगढ़ में माैसम के बदलाव को ऐसे समझें



मानसून की वापसी: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। ठंडी हवाओं का असर बढ़ने लगा है।

बारिश की स्थिति: प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बाकी क्षेत्रों में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है।

ठंड का अहसास: मानसून की वापसी के कारण हवा में नमी की कमी होगी, जिससे ठंड का अहसास बढ़ेगा।

रायपुर का मौसम: रायपुर में रविवार को बादल छाये रहने की संभावना है, साथ ही हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है।

मौसम का बदलाव: प्रदेश में मौसम ठंडा होने लगा है। सर्द हवाओं के कारण सुबह और रात ठंड़ी होने लगी है।

रायपुर में छाये रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम कुछ बदल सकता है। बारिश और बादल छाये रहने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की उम्मीद है। तापमान 23 से 31 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। दिवाली की तैयारी में लगे लोगों के लिए बारिश परेशानी का कारण बन सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: 570 करोड़ की वसूली... कोडवर्ड में होती थी बात, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे

छत्तीसगढ़ में अब 31 अक्टूबर तक होगा धान पंजीयन, सरकार ने बढ़ाई तारीख, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास

अब हल्की बारिश और ठंडी हवाएं लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास करा रही हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है, जबकि बाकी जगहों पर सर्द हवाओं का असर बढ़ने की संभावना है।

आने वाले समय में हवाओं की रफ्तार बढे़गी। इसका असर यह होगा कि ठंड का एहसास ज्यादा होने लगेगा। खासकर रायपुर में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है, और बादल भी छाये रह सकते हैं, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है।

Tags:
  • मानसून
  • छत्तीसगढ़ में मानसून
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ से मानसून की वापसी
  • राजधानी रायपुर
  • गुलाबी ठंड़ का अहसास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच