CG Patwari Strike : पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगे नहीं मानी तो 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल
Deeksha Nandini Mehra | Jul 06, 2024, 15:12 IST
CG Patwari Strike
छत्तीगसढ़ में नाराज पटवारियों ने अपनी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 8 जुलाई से काम धंधा बंद कर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करने की बात कही है। इसको लेकर पटवारी संघ ने मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा है।
Chhattisgarh Patwari Strike : छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने प्रदेश की साय सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। पटवारी संघ ने मिलकर 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम 8 जुलाई से सभी पटवारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करेंगे।
राजस्व पटवारी संघ की ज्ञापन में 32 सूत्रीय मांग रखी गई है। इनमें ऑनलाइन कार्य के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। इसके अलावा ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जरूरी सुधार, तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना समेत 32 मांगें रखी गई हैं।
राजस्व पटवारी संघ के सचिव ने बताया कि हम अपनी समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखते रहे हैं, लेकिन निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया। इसकी वजह से हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देनी पड़ी है। यह अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सभी जिलाध्यक्षों की सहमति है।
![WhatsApp-Image-2024-07-06-at-9.36.15-AM-774x1024]()
पटवारी संघ का ज्ञापन और मांग
![11ed007a-74b]()
![6efcd174-fdb]()
![7a740f01-541]()
![eff9c5a7-b85]()
![9aa590c4-647]()
![deeksha nandini mehra]()
पटवारियों की 32 सूत्रीय मांग
सर्वसहमति से है ये अनिश्चितकालीन हड़ताल
WhatsApp-Image-2024-07-06-at-9.36.15-AM-774x1024
पटवारी संघ का ज्ञापन और मांग
11ed007a-74b
6efcd174-fdb
7a740f01-541
eff9c5a7-b85
9aa590c4-647
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
deeksha nandini mehra
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman