बिजली चोरी रोकने योजना में ही भ्रष्टाचार,जुर्माना लगाने के बजाए अधिकारी जुट गए कंपनी को भुगतान करने

VINAY VERMA | Oct 03, 2025, 14:46 IST
Share
chhattisgarh-power-scam-300-crore-cable-fraud-exposed-bilaspur
chhattisgarh-power-scam-300-crore-cable-fraud-exposed-bilaspur

छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी रोकने योजना में भी बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। वैसे तो ये खेल पूरे प्रदेश में खेला गया होगा। लेकिन अब तक शिकायत केवल बिलासपुर संभाग में ही हुई है।

Bilaspur. छत्तीसगढ़ में बिजली चोरी रोकने योजना में भी बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। वैसे तो ये खेल पूरे प्रदेश में खेला गया होगा। लेकिन अब तक शिकायत केवल बिलासपुर संभाग में ही हुई है। अनुमान के मुताबिक कंपनी और बिलजी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से 300 करोड़ की गड़बड़ी की गई हैं। स्थानीय विधायक ने जब इसकी शिकायत की तो केवल से सब इंजीनियर को निलंबित कर फाइल क्लोस कर दी गई। जबकि न तो बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हुई और न ही कंपनी से इसकी वसूली...।

ये खबर भी पढ़ें... NASA इंटरनेशनल स्पेस ऐप्स चैलेंज 2025: छत्तीसगढ़ पहली बार करेगा ग्लोबल हैकथॉन की मेजबानी, सैकड़ों छात्र शामिल

क्या है पूरा मामला

देशभर ने पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन में लाइन लॉस और कांटा मारकर बिजली चोरी को रोकने योजना बनी। केंद्र से मिले पैसे से छग में बंच केबल लगवाने का काम शुरु हुआ। बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा का ठेका पुणे की एक कंपनी एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को मिला। काम जनवरी 2025 तक पूरा करना था, लेकिन कंपनी समय पर काम पूरा नहीं कर पाई। लेकिन अधिकारियों ने इस पर जुर्माना लगाने के बजाय बचा काम दूसरे ठेकेदारों से पूरा करवा। इसके अलावा योजना में घटिया केबल लगाई गई जिससे करीब 300 करोड़ रुपए की गड़बड़ी की गई।

ये खबर भी पढ़ें... CSVTU नामांकन 2025: ABC रजिस्ट्रेशन अनिवार्य,ID बिना नहीं कर पाएंगे आवेदन,छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

कैसे खेला खेल...

जांच के मुताबिक पुणे की एसटी इलेक्ट्रिकल कंपनी को काम जनवरी में ही कवर केबल लगाने का काम पूरा कर लेना था। लेकिन काम केवल 65 प्रतिशत ही हुआ। अब नियमानुसार कंपनी पर जुर्माना लगाया जाना था। लेकिन अधिकारियों ने कंपनी पर जुर्माना नहीं लगाया बल्कि तीन कंपनियांे जय हिंद एनर्जी, शारदा कंस्ट्रक्शन और सिंह इन्फ्रास्ट्रक्चर को सबलेट कर दिया। इन कंपनियों को काम देने न तो टेंडर निकाला गया और न ही इनके पास इस का अनुभव था। पैसे बचाने चारों कंपनियों ने घटिया केबल का इस्तेमाल किया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के इन जिलों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, सरकार ने बनाई योजना, कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव

कार्रवाई की खानापूर्ती

सबसे पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया लगाते हुए सीएम से शिकायत की। जिसमें बताया कि बिलासपुर संभाग में लगभग 300 करोड़ का घोटाला हुआ है। जिनमें से सिर्फ बिलासपुर जिले में ही 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की गड़बड़ी हुई है। लेकिन 2 दिन में जांच पूरी कर अधिकारियेां को क्लीन चिट दे दी गई

ये खबर भी पढ़ें... CGPSC भर्ती घोटाला: नीतेश-निशा बिना इंटरव्यू हुए सेलेक्ट,2020 में हुआ पेपर लीक... CBI जांच में बड़े खुलासे

केवल सब इंजीनियर निलंबित

विधायक ने आरोप लगाया कि कंपनी ने फर्जी बिलिंग की. इसके साथ ही उन्होंने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने और नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर इसकी उर्जा विभाग ने इसकी जांच र्की लेकिन सारी कार्रवाई, जिसमें भी आरोप सही पाए गए लेकिन विभाग ने केवल सब इंजीनियर को निलंबित कर कार्रवाई की खानापूर्ति कर ली। और असली दोषियों को बचा लिया गया। जबकि यह फाइल बिजली के संभाग स्तर से होते हुए मुख्यालय तब जाती है। हालांकि विधायक इससे संतुष्ट नही हैं उन्होंने मुख्यमंत्री से सचिव स्तर की जांच समिति बनाकर भौतिक सत्यापन करने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिजली चोरी
  • बिलासपुर संभाग
  • 300 करोड़ का घोटाला
  • बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा