ट्रेन में नहीं बैठी, अब किसान की बेटी सीधे जापान के लिए प्लेन से भरेगी उड़ान

Ravi Singh | May 29, 2024, 14:36 IST
Share
Chhattisgarh Pragati
Chhattisgarh Pragati

प्रगति 7 दिन तक रोबोटिक टेक्नोलॉजी की जानकारी हासिल करने के लिए जापान जा रही है। प्रगति आज तक ट्रेन में नहीं बैठी है। अब वह पहली बार फ्लाइट से जापान के लिए उड़ान भरेंगी।

CG News: छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh ) के कोरिया जिले की बेटी प्रगति सिंह जापान ( pragati singh japan ) में साइंस सेंटर्स व वैज्ञानिक संस्थानों का दौरा करने जा रही है। प्रगति 7 दिन तक रोबोटिक टेक्नोलॉजी ( Pragati robotic technology for 7 days ) की जानकारी हासिल करने के लिए जापान जा रही है। प्रगति आज तक ट्रेन में नहीं बैठी है। अब वह पहली बार फ्लाइट से जापान के लिए उड़ान भरेंगी।

पिता करते हैं किसानी

प्रगति सिंह कोरिया के बचरापोड़ी तहसील स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 11वीं बायोलॉजी संकाय की छात्रा हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र से 3 बच्चों को साइंस एंड टेक्नोलॉजी की जानकारी देने के लिए जापान भेजने का फैसला किया था, जिसमें ग्राम पंचायत बड़े कलुआ की रहने वालीं प्रगति सिंह भी शामिल हैं। प्रगति के पिता का नाम चंद्र प्रताप सिंह है, जो किसानी करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर लगेगा ताला, युवा-किसान और आदिवासियों पर सीधा असर

16 से 22 जून तक जापान साइंस एंड टेक्नोलॉजी एजेंसी की ओर से साकुरा विज्ञान कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के तीन बच्चों सहित अलग-अलग राज्यों के बच्चे - सुपरवाइजर की टीम जापान जाएगी। जो सात दिन तक रोबोटिक टेक्नोलॉजी की जानकारी हासिल करेगी।

ट्रेन में नहीं बैठी

प्रगति का कहना है कि बिना माता-पिता को छोड़कर विदेश जाने में डर लग रहा है। प्लेन से जाना है, मैं जिंदगी में ट्रेन तक में नहीं चढ़ी हूं। वहां हमारे स्कूल के कोई भी शिक्षक-बच्चे नहीं जाएंगे, लेकिन बहुत अधिक खुशी है, क्योंकि जापान में रोबोटिक टेक्नोलॉजी सीखने का मौका मिल रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • प्रगति सिंह
  • pragati singh
  • प्रगति सिंह जापान
  • pragati singh japan
राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल

By Jageshwar prasad

राजस्थान: धनतेरस के चलते पंचायत चुनाव की तारीखों में बड़ा बदलाव, जानें पूरा शेड्यूल
बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग

By Ratan Kumar Mishra

बिजली कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन का पूरा हक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बकाया-ब्याज की मांग
छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में OPS की मांग तेज: रायपुर में महारैली, सामूहिक अवकाश पर जाएंगे बिजली कर्मी, सरकार को अल्टीमेटम
राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत

By

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह आज, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शिरकत
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल

By Aman Vaishnav

90% युवा-युवतियां DJ पर नशे में नाचते हैं, पांच बच्चों वाले बयान के बाद फिर चर्चा में भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Ramanand Tiwari

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?