छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पेश

Pratibha Rana | Feb 04, 2024, 09:26 IST
Share
छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पेश
छत्तीसगढ़ में इस दिन आएगा साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे पेश

विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। 5 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 9 फरवरी को मुख्य बजट पेश किए जाने के संकेत हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में नई सरकार (साय सरकार) आने के बाद विधानसभा का पहला बजट सत्र (CG Budget 2024) 5 फरवरी से शुरू होगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 9 फरवरी को सरकार का पहला बजट पेश करेंगे। 5 फरवरी से शुरू हो रहा छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला बजट सत्र 1 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में कुल 20 बैठके होगी। इसमें विधायकों ने कुल 2310 सवाल लगाए हैं।

9 फरवरी को साय सरकार का पहला बजट

विधानसभा का बजट सत्र कल यानी 5 फरवरी से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान 9 फरवरी को मुख्य बजट पेश किए जाएंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में बजट पेश करेंगे। इससे पहले सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। बजट सत्र में 5 फरवरी से 1 मार्च के बीच कुल 20 बैठकें होंगी। सत्र के लिए विधायकों ने 100 से ज्यादा ध्यानाकर्षण की सूचनाएं दी हैं।

प्रश्नकाल का सामना करेगी साय सरकार

साय सरकार 6 फरवरी को पहली बार विधायकों के सवालों का जवाब देगी। जानकारी के मुताबिक बजट सत्र के लिए 2310 सवाल लगे हैं। पिछली सरकार में कुल 1793 सवाल लगाए थे। विधायकों ने इस बार ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन सवाल लगाए हैं। इसमें 2206 सवाल ऑनलाइन लगाए गए हैं, जबकि केवल 104 सवाल ऑफलाइन लगे हैं। ऑफलाइन लगाए गए सवालों में 54 तारांकित और 50 अतारांकित हैं।

सत्र कुल सवाल तारांकित अतारांकित

  • जनवरी-फरवरी (2019) 2079 1136 943
  • फरवरी-मार्च (2020) 3345 1767 1 578
  • जनवरी-मार्च (2021) 2904 1539 1365
  • फरवरी-मार्च (2022) 1682 854 828
  • फरवरी-मार्च (2023) 1793 918 875
  • जनवरी-फरवरी (2024) 2310 1154 1156
Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh CM Vishnudev Sai
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • CG Budget 2024
  • first budget of Sai government
  • first budget of Sai government on 9th February
  • साय सरकार का पहला बजट
  • 9 फरवरी को साय सरकार का पहला बजट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई