CG SI भर्ती के लिए जारी टेंडर एक बार फिर रद्द, 1.39 लाख युवा लंबे समय से कर रहे इंतजार, जानें वजह
Amresh Kushwaha | Published:
CG SI Recruitment
छत्तीसगढ़ पुलिस SI भर्ती के लिए टेंडर एक बार फिर रद्द हो गया है। इससे 1.39 लाख युवा असमंजस में पड़ा गए हैं। जानें इसको लेकर अधिकारियों का क्या कहना है...
Chhattisgarh Police Recruitment:छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बार फिर बुरी खबर सामने आई है। एसआई के 341 पदों पर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित टेंडर को फिर से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले 9 अप्रैल 2025 को यह टेंडर दोबारा निकाला गया था, लेकिन अब एक बार फिर यह रद्द हो गया है। यह सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि लगातार दूसरी बार हुआ है। वहीं, एक साल से भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे 1.39 लाख युवाओं का भविष्य एक बार फिर अधर में लटका हुआ है।
रद्द हो गया
ये खबर भी पढ़िए...CG BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में ST को फिजिकल में मिलेगी छूट
वहीं, इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि शारीरिक नाप-जोख प्रक्रिया खुले मैदान में आयोजित की जाती है। बारिश (Rain) के मौसम में उपकरणों (Equipment) का उपयोग करने से इनकी खराबी आ सकती है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि बारिश के बाद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, टेंडर रद्द होने से यह स्थिति और भी उलझ गई है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी , टॉप-10 में केवल एक महिला
पुलिस मुख्यालय के जरिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा टेंडर पहली बार सितंबर 2024 में रद्द किया गया था। इसके बाद 9 अप्रैल 2025 को इसे फिर से निकाला गया था। टेंडर रद्द होने के बाद अब अगले कदम के लिए पुनः नए टेंडर की आवश्यकता होगी। इस वजह से भर्ती प्रक्रिया और अधिक समय के लिए स्थगित हो गई है। इसके चलते युवाओं के बीच निराशा और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
एक तरफ जहां भर्ती परीक्षा के शेड्यूल की मांग बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ युवाओं का धैर्य जवाब दे रहा है। उनका कहना है कि वे एक साल से तैयारी कर रहे हैं। लगातार टेंडर रद्द होने से उनके भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। उनके लिए यह स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से बदलाव और नई तिथियाँ
जानकारी के अनुसार, इस मामले में एडीजी प्रशासन एस.आर.पी. कल्लुरी (SRP Kalluri) ने कहा कि इस विषय में वे अभी कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। उन्होंने कहा, कृपया कार्यालयीन दिनों में संपर्क करें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती | CG News
रद्द हो गया फिजिकल टेस्ट का टेंडर
बता दें कि छत्तीसगढ़ SI भर्ती में सबसे पहले फिजिकल टेस्ट (Physical Test) होता है। इसके बाद लिखित परीक्षा (Written Exam) और फिर साक्षात्कार (Interview) होता है। वहीं, फिजिकल टेस्ट के लिए टेंडर जारी किया गया था। इस टेंडर को लगातार दूसरी बार रद्द कर दिया गया। इसके चलते, SI भर्ती को लेकर आगे की कोई भी प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। वहीं इस टेस्ट को लेकर पिछले कुछ समय से युवाओं ने अधिकारियों से शेड्यूल जारी करने की अपील की थी। लेकिन अब टेंडर के रद्द होने से स्थिति और भी जटिल हो गई है।
बारिश का हवाला देकर रूकी थी प्रक्रिया
CG SI भर्ती की खबर पर एक नजर
|
लगातार दूसरी बार रद्द हुआ टेंडर
युवाओं में बढ़ी नाराजगी
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से बदलाव और नई तिथियाँ
चुप्पी साधकर बैठ गए अधिकारी!
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती | CG News
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari