छत्तीसगढ़ गैंगरेप केस में कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी , 11 में से 7 आरोपी गिरफ्तार

Marut raj | Aug 21, 2024, 15:05 IST
Share
chhattisgarh tribal woman gang rape case the sootr
chhattisgarh tribal woman gang rape case the sootr

रायगढ़ क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने वालों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। इस केस को लेकर कांग्रेस ने 5 सदस्यों वाली जांच कमेटी का गठन किया है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात के मामले में कांग्रेस ने जांच समिति गठित की है। कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति गांव का दौरा कर मामले की जांच करेगी। ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

कांग्रेस की ओर से बनाई गई जांच समिति में विधायक विद्यावती सिदार, चातुरी नंद, कविता प्राणलहरे और जिलाअध्यक्ष अरुण मालाकार शामिल हैं।

आदिवासी महिला को बनाया निशाना

रायगढ़ क्षेत्र में एक आदिवासी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला रक्षाबंधन के दिन मेले से लौट रही थी। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने वालों में महिला का एक दोस्त और उसके 10 साथी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

वारदात के बाद महिला किसी तरह थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई। एसपी दिव्यांग पटेल के अनुसार पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

वारदात में शामिल 6 आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को भी एक और आरोपी को पकड़ा गया है। सभी आरोपी घुटकुपाली, केसाईपाली, छपोरा और आसपास गांव के हैं।

image-2024-08-21T141418.677-1-728x1024
image-2024-08-21T141418.677-1-728x1024

Tags:
  • Chhattisgarh gang rape case
  • CG Congress
  • cg crime news
  • छत्तीसगढ़ गैंगरेप केस
  • छत्तीसगढ़ आदिवासी महिला गैंगरेप केस
  • chhattisgarh tribal woman gang rape case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच