CG CRIME : गैंगरेप के फरार नाबालिग आरोपी की संदिग्ध हालत में मौत , जंगल में मिला शव
Marut raj | Aug 22, 2024, 10:56 IST
chhattisgarh tribal woman gang rape case news the sootr
आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात पुसौर तहसील में हुई थी। महिला रक्षा बंधन की शाम घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके दोस्त ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल थे।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में आदिवासी महिला के साथ हुए गैंगरेप में फरार एक नाबालिग आरोपी का शव मिला है। आरोपी की संदिग्ध हालात में हुई मौत से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई है। आरोपी का शव जंगल में मिला है। इससे पहले पुलिस 11 में से 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
बताया जा रहा है कि नाबालिग आरोपी घटना के बाद से ही फरार था। वह ओडिशा में अपने नजदीकी रिश्तेदार के यहां चला गया था। पुलिस केस बनने के बाद वह काफी डरा हुआ था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, दूसरी ओर बताया यह भी जा रहा है कि वह ओडिशा के जंगल में शिकार करने गया था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
आदिवासी महिला के साथ गैंग रेप की वारदात पुसौर तहसील में घटित हुई थी। महिला रक्षा बंधन की शाम घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका दोस्त उसे मिल गया। दोस्त ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद महिला बेसुध हालत में थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके अलावा एक आरोपी का शव बरामद हुआ है। पुलिस को अब तीन आरोपियों की तलाश है।
फंसी लगाने की बात कही जा रही
राखी की शाम दिया था वारदात को अंजाम
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava