वीरप्पा मोइली ने पूछा क्यों हारे चुनाव, सचिन पायलट बोले बूथ से प्रदेश तक होगा बदलाव
Arun Tiwari | Jun 28, 2024, 22:47 IST
Sachin Pilot elections
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव मे हुई हार की समीक्षा शुरु हो गई है। सचिन पायलट ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से प्रदेश तक में बदलाव किया जाएगा। आने वाले समय में निकाय चुनाव हैं इसलिए संगठन को उसके लिए तैयार भी करना है।
Raipur : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव मे हुई हार की समीक्षा शुरु हो गई है। रायपुर में हुई बैठक में रायपुर और महासमुंद लोकसभा सीटों की समीक्षा की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने पूछा कि आखिर अच्छी लीडरशिप होने के बाद भी हम इतनी बुरी तरह से चुनाव क्यों हारे। मोइली ने कहा कि हार के कारणों को तलाशकर पूरी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही हाईकमान फैसला करेंगे।
वहीं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से प्रदेश तक में बदलाव किया जाएगा। आने वाले समय में निकाय चुनाव हैं इसलिए संगठन को उसके लिए तैयार भी करना है। इस बैठक में मोइली और पायलट के अलावा भूपेश बघेल,दीपक बैज और चरणदास महंत समेत सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
लोकसभा चुनाव में हार के लिए हुई पहली बैठक में नेताओं ने हार की कई वजहें बताईं। कुछ नेताओं ने साफ कहा कि हमें बीजेपी ने नहीं बल्कि अपनों ने ही हराया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में पिछले पांच साल की सरकार में हुई उनकी उपेक्षा के कारण नाराजगी थी।
ये खबर भी पढ़ें...
कैबिनेट विस्तार पर सीएम की दिल्ली दौड़, नड्डा लगाएंगे सूची पर अंतिम मुहर
यही कारण रहा कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में उस तरह से काम नहीं किया जिस तरह से करना चाहिए था। कारण ये भी सामने आया कि बड़े नेता अपने अपने क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र में उम्मीदवार बन गए। यह दावं भी काम नहीं आया। जातिगत आधार पर उम्मीदवारी से भी कोई फायदा नहीं हुआ। मोइली ने वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा भी की।
शुक्रवार 28 जून से शुरु हूई यह मैराथन बैठक चार दिनों तक चलेगी सिर्फ बैठकों का स्थान बदलता जाएगा। 29 जून को बिलासपुर में बिलासपुर,जांजगीर चांपा,सरगुजा,रायगढ और कोरबा लोकसभा सीट के नेताओं को बुलाकर मीटिंग की जाएगी। कोरबा सीट कांग्रेस जीती है लेकिन वहां के नेताओं को भी बुलाया जा रहा है। 30 जून को कांकेर में कांकेर और बस्तर की हार पर चर्चा होगी। 1 जुलाई को फिर से रायपुर में राजनांदगांव और दुर्ग की हार की समीक्षा की जाएगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
वहीं प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ से प्रदेश तक में बदलाव किया जाएगा। आने वाले समय में निकाय चुनाव हैं इसलिए संगठन को उसके लिए तैयार भी करना है। इस बैठक में मोइली और पायलट के अलावा भूपेश बघेल,दीपक बैज और चरणदास महंत समेत सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
हमें बीजेपी ने नहीं अपनों ने हराया
ये खबर भी पढ़ें...
कैबिनेट विस्तार पर सीएम की दिल्ली दौड़, नड्डा लगाएंगे सूची पर अंतिम मुहर
यही कारण रहा कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में उस तरह से काम नहीं किया जिस तरह से करना चाहिए था। कारण ये भी सामने आया कि बड़े नेता अपने अपने क्षेत्र छोड़कर दूसरे क्षेत्र में उम्मीदवार बन गए। यह दावं भी काम नहीं आया। जातिगत आधार पर उम्मीदवारी से भी कोई फायदा नहीं हुआ। मोइली ने वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा भी की।
4 दिन में 3 जगह होगी 11 लोकसभाओं की बैठक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari