एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से बचने गाइडलाइन, इन बातों का रखें ध्यान

Arun Tiwari | Nov 20, 2025, 13:36 IST
chhattisgarh-warns-against-otp-fraud-sir-form-filling
एसआईआर फॉर्म भरने के नाम पर ठगी करने वाले सायबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है।

Raipur. एसआईआर फॉर्म भरने के नाम पर ठगी करने वाले सायबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना फॉर्म भरने वाले मतदाताओं और नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सूचना जारी की है। इस सूचना का उद्देश्य लोगों को उनके मोबाइल नंबर के संभावित दुरुपयोग और ओटीपी आधारित धोखाधड़ी से बचाना है। चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।



सावधान! OTP कभी शेयर न करें

एसआईआर फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर देना पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन नागरिकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ साइबर अपराधी इसी बहाने ठगी करने की कोशिश कर सकते हैं।



सबसे महत्वपूर्ण बात

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जोर देकर कहा है कि बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के माध्यम से एसआईआर फॉर्म भरने के लिए किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या बीएलओ आपसे ओटीपी नहीं मांगता है।



ये खबर भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में SIR पर बवाल: सांसद बृजमोहन ने कहा- रायपुर में 1 लाख फर्जी वोटर, बैज बोले- अपनी ही पोल खोल रही भाजपा



छत्तीसगढ़ में SIR: आज से हर घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट की होगी विशेष जांच, इस दिन जारी होगी फाइनल लिस्ट



SIR फॉर्म साइबर ठगी से कैसे बचें- मुख्य निर्देश और चेतावनी बिंदु:

* कॉल आने पर तुरंत मना करें:


यदि आपको कोई व्यक्ति फोन करे और कहे कि "आपके SIR से जुड़े मोबाइल पर जो OTP आया है, वह हमें दे दीजिए," तो उन्हें तुरंत मना कर दें।



* BLO से सीधे संपर्क करें:


कॉल करने वाले व्यक्ति को साफ-साफ कहें कि "मैं कार्यालय जाकर बात करेंगे या अपने BLO से संपर्क करेंगे।



* दबाव या धमकी पर पुलिस को सूचना दें:


अगर कोई व्यक्ति OTP मांगने के लिए दबाव डाले, धमकी दे या जोर डाले, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें।



सतर्क और सावधान रहने की अपील:

विभिन्न राज्यों की पुलिस ने नागरिकों को 'SIR फॉर्म' भरने की प्रक्रिया से जुड़ी एक नई प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी (स्कैम) के प्रति आगाह किया है और लोगों से अपील की है कि वे किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन में प्राप्त वन टाइम पासवर्ड (OTP) किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।



- आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

अधिक जानकारी के लिए:


* हेल्पलाइन नंबर: 1950


* सोशल मीडिया: @CEOChhattisgarh (फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम)



ये खबर भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ में SIR पर सवाल, कांग्रेस बोली कहां से आए 60 लाख वोटर, बीजेपी ने कहा घुसपैठिए ही कांग्रेस के मतदाता



बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में SIR की तैयारी? मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • एसआईआर
  • छत्तीसगढ़ में SIR
  • SIR फॉर्म साइबर ठगी से कैसे बचें