जबलपुर में छत से गिरकर छत्तीसगढ़ की महिला की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

Harrison Masih | Jun 07, 2025, 14:29 IST
Chhattisgarh woman died falling from roof Jabalpur the sootr
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की रहने वाली 25 वर्षीय अनमोल आहूजा की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह महज हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले की रहने वाली 25 वर्षीय अनमोल आहूजा की जबलपुर में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह महज हादसा या आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे दहेज के लिए प्रताड़ना और घरेलू हिंसा की परिणति बताया जा रहा है।



तीन साल पहले हुई थी शादी

अनमोल की शादी तीन साल पहले जबलपुर निवासी विपुल आहूजा से हुई थी। शादी के बाद से ही रिश्तों में खटास आने लगी। शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन कुछ ही महीनों में विपुल और उसके परिजनों ने अनमोल को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।



परिजनों के अनुसार, अनमोल को दो बार इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसका हाथ तक तोड़ दिया गया। इसके बावजूद वह चुप रही, सिर्फ इसलिए कि उसका घर बसा रहे।



आखिरी कॉल बनी काल

अनमोल के पिता मुरली खत्री ने बताया कि गुरुवार रात 12 बजे उनकी बेटी का फोन आया था। उसने रोते हुए बताया कि उसका पति शराब के नशे में बुरी तरह मारपीट कर रहा है। उसने अपने मायकेवालों को तुरंत जबलपुर बुलाया, लेकिन परिजन उसे सुबह तक आने की बात कहकर ढाढ़स बंधाते रहे।



इसी दौरान रात 1:30 बजे विपुल के चाचा का फोन आया – “अनमोल छत से गिर गई है, अस्पताल में है।” जब तक परिजन जबलपुर पहुंचते, सब कुछ खत्म हो चुका था।'



ये खबर भी पढ़ें... राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की चपेट में आने से महिला की मौत



हाथ-पैर में चोट के निशान थे

अनमोल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उसका चेहरा और पीठ बुरी तरह जख्मी थी, जो यह साबित करता है कि उसे धक्का देकर गिराया गया।



उसकी डेढ़ साल की बेटी भी गायब थी। परिजनों को इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली कि बच्ची कहां है और किसके पास है।



ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में सीएम संजीवनी क्लीनिक में लापरवाही, एनेस्थीसिया देने में महिला की मौत



हमारी बेटी को मारा गया — पिता की वेदना

मुरली खत्री का कहना है, “हमने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज दिया। बेटी को राजकुमारी बनाकर विदा किया था। सोचा था कि वहां खुश रहेगी, लेकिन अब हम उसकी लाश लेकर जा रहे हैं। तीन बार समझौता कराया, हर बार विपुल वादा करता कि अब सब ठीक होगा, लेकिन फिर वही मारपीट शुरू हो जाती।”



पुलिस पर भी उठे सवाल

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे जबलपुर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, तो गढ़ा थाना पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। अस्पताल में कोई भी पुलिसकर्मी बयान दर्ज करने तक नहीं पहुंचा।



हालांकि, एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले की जांच गढ़ा सीएसपी को सौंप दी गई है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... महाकुंभ भगदड़ में छिंदवाड़ा की महिला की मौत, सीएम मोहन ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो

एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अनमोल अपनी बेटी को प्राणायाम सिखाती नजर आ रही है। यह वीडियो मौत से चार दिन पहले का बताया जा रहा है, जिससे यह साफ होता है कि अनमोल अपने बच्चे से बेहद जुड़ी हुई थी। इस कारण आत्महत्या की थ्योरी पर भी परिजनों को यकीन नहीं है।स्थिति पर नज़र बनी हुई है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर यह केस कई राज़ खोल सकता है।



ये खबर भी पढ़ें... Pushpa 2 की रिलीज के दौरान हुआ बड़ा हादसा, मची भगदड़, महिला की मौत



दहेज प्रताड़ना | महिला की मौत | छत्तीसगढ़ | anmol ahuja | dowry case | Jabalpur News | chattisgarh





अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





Tags:
  • Jabalpur News
  • छत्तीसगढ़
  • जबलपुर
  • महिला की मौत
  • दहेज प्रताड़ना
  • घरेलू हिंसा
  • chattisgarh
  • अनमोल आहूजा
  • anmol ahuja
  • dowry case