राज्यपाल रामेन डेका के काफिले की चपेट में आने से महिला की मौत

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Woman dies after being hit by Governors convoy ambikapur
Woman dies after being hit by Governors convoy ambikapur

CG Road Accident : अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यहां राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।

CG Road Accident : अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां यहां राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक महिला मांझी समुदाय की है।

यह खबर भी पढ़ें....डीएसपी के खिलाफ रेप केस दर्ज , कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई महिला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल रामेन डेका दो दिन के प्रवास पर सरगुजा पर गए हुए थे। इसके तहत राज्यपाल का गुरुवार का प्रवास मैनपाट में था। बताया जा रहा है कि उल्टापानी इलाके में राज्यपाल गए हुए थे। वहीं महिला अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने भाई के यहां गई हुई थी और महिला वहां से लौट रही थी। इसी दौरान राज्यपाल का काफिला गुजर रहा था। तभी महिला राज्यपाल की एक गाड़ी से टकरा गई।

यह खबर भी पढ़ें....पीएम नरेंद्र मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा है महादेव सट्टा

हादसे के बाद महिला को आनन फानन में नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद राज्यपाल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार को सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। राज्यपाल सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें....महादेव सट्टा एप केस में उलझे बघेल कथावाचक प्रदीप मिश्रा को लेकर क्या बोल गए

FAQ

  1. अंबिकापुर जिले में किस घटना में महिला की मौत हो गई?
    अंबिकापुर जिले के मैनपाट में राज्यपाल के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
  2. राज्यपाल रामेन डेका का प्रवास कहां था?
    राज्यपाल रामेन डेका का प्रवास गुरुवार को मैनपाट में था, जो सरगुजा जिले का हिस्सा है।
  3. महिला किस कारण से अपने भाई के घर गई थी?
    महिला अपने भाई के घर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें....CG Breaking : डिप्टी कलेक्टर, अपर कलेक्टर सहित 11 अफसरों के ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका | Governor Ramen Deka | chhattisgarh governor ramen deka | chhattisgarh road accident

Tags:
  • chhattisgarh road accident
  • राज्यपाल रामेन डेका
  • Governor Ramen Deka
  • chhattisgarh governor ramen deka
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका
  • cg road accident
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर