मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पैसे सीधे दुल्हन के खाते में जाएंगे

Marut raj | Nov 23, 2024, 09:38 IST
Chief Minister Daughter Marriage Scheme the sootr
Chief Minister Daughter Marriage Scheme : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत की जाने वाली व्यय राशि 50 हजार के वितरण के मापदंड में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली इस राशि का एक बड़ा हिस्सा सीधे नवविवाहिता के खाते में ट्रांसफर होगा।

Chief Minister Daughter Marriage Scheme : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ की सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि को लेकर नई व्यवस्था बनाई है। सरकार का मानना है कि इस नई पहल के जरिए करप्शन पर रोक लगाई जा सकेगी।



CG PSC Scam में भूपेश बघेल के खास पूर्व IAS टामन सिंह सोनवानी गिरफ्तार



सरकारी बैंक की 23 साल की ब्रांच मैनेजर ने लगाई फांसी , BOM थीं PO



नवविवाहिता के खाते में सीधे ट्रांसफर होंगे पैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत की जाने वाली व्यय राशि 50 हजार के वितरण के मापदंड में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से मिलने वाली इस राशि का एक बड़ा हिस्सा सीधे नवविवाहिता के खाते में ट्रांसफर होगा। यानी कि दुल्हन के खाते में डीबीटी ( डारेक्ट बैंक ट्रांसफर ) के तहत 35 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि 35 हजार रुपए सीधे तौर पर विवाहित कन्या के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।



MBBS छात्र ने सिम्स में अपना गला काटा, प्रोफेसर ने सरेआम मारा था तमाचा



छत्तीसगढ़ से निकला 6600 करोड़ का बिटकॉइन घोटाला , 6 और कंपनियां मिलीं





मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में इस तरह से खर्च होंगे पैसे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में आयोजन व्यवस्था तथा परिवहन पर 8 हजार रुपए खर्च होगा। इसमें पंडाल और भवन किराया के साथ ही प्रति जोड़ा के 20 अतिथि का भोजन व नाश्ता भी शामिल है। इसके अलावा अब बचे सात हजार रुपए को वर-बधू के कपड़े, श्रृंगार सामाग्री, जूते चप्पल, चुनरी, साफा, मंगलसूत्र के साथ ही क्रय समिति जो उचित समझे, उस सामान को खरीद सकती है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today