गंगाजल पर GST को लेकर CM बघेल का बयान- बीजेपी धर्म की बात करती है, पवित्र जल में पैसे कमाने को सूझ रहा है
Shivam Dubey | Oct 10, 2023, 24:00 IST
गंगाजल पर GST को लेकर CM बघेल का बयान- बीजेपी धर्म की बात करती है, पवित्र जल में पैसे कमाने को सूझ रहा है
गंगाजल पर जीएसटी वाले फैसले को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम बघेल ने कहा है कि बीजेपी बड़ी बड़ी धर्म की बात करती है, और गंगाजल जैसे पवित्र जल में भी उसे पैसे कमाने को सूझ रहा है।
Raipur. गंगाजल पर जीएसटी वाले फैसले को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम बघेल ने कहा है कि बीजेपी बड़ी बड़ी धर्म की बात करती है, और गंगाजल जैसे पवित्र जल में भी उसे पैसे कमाने को सूझ रहा है। यह बयान सीएम भूपेश बघेल ने राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के बाद दिया है। इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल ने गंगाजल पर जीएसटी लगने को लेकर ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है।
निशाना साधते हुए फैसला वापस लेने की अपील
केंद्र के गंगा जल पर जीएसटी लगाने के फैसले पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए लिखा है कि गंगा जल पर जीएसटी!! क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें? क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार की मंशा तो ऐसी ही लग रही है। मोदी सरकार ने 4 दिन पहले गंगाजल पर 18 प्रतिशत जी. एस. टी लगाने का निर्णय किया है। जिससे नकली रामभक्त, सनातन संस्कृति के महिमा मंडन का ढोंग करने वाले तथा गौमाता की रक्षा के नाम पर आतंक फैलाने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है। मोदी जी जनभावनाओं का सम्मान करते हुए गंगाजल पर जी. एस. टी लगाने का निर्णय तत्काल वापस लें।
महंगा हो गया है गंगाजल
वर्तमान में डाक विभाग गंगोत्री के गंगाजल की 250 एमएल की बोतल उपलब्ध करा रहा है, जिसकी कीमत 30 रुपये थी। 18 प्रतिशत जीएसटी लगने के बाद अब इसकी कीमत 35 रुपये हो गई है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, परिमंडल देहरादून से आदेश जारी होने के बाद गंगाजल बढ़े हुए दामों के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman