सीएम भूपेश ने किया राजनांदगांव की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा, धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
The Sootr CG | Oct 18, 2023, 24:00 IST
सीएम भूपेश ने किया राजनांदगांव की चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा, धान खरीदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नामांकन रैली में शामिल हुए। सीएम भूपेश ने जनसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधा।
RAJNANDGAON. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही नामांकन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव में नामांकन रैली में शामिल हुए। इस दौरान सीएम भूपेश ने स्कूल मैदान में हुई जनसभा को संबोधित किया और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। सीएम भूपेश ने कहा कि हमने पहले साल में 82 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की शुरुआत की जो आज 130 लाख मैट्रिक टन तक पहुंच गई है।
सीएम ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप
धान खरीदी को लेकर सीएम भूपेश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने 86 लाख से घटकर इसे 61 लाख कर दिया है, वहीं महंगी बिजली के मुद्दे पर कहा कि अडानी के महंगे में कोयला खरीदने के चलते बिजली की कीमत बढ़ गई है। राजनांदगांव जिले के चार विधानसभा सीटों में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिले की तीन सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं, तो वहीं अब राजनांदगांव विधानसभा भी जीतेंगे।
डॉ. रमन सिंह पर साधा निशाना
राजनांदगांव में कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी मैदान में उतारे जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह को घेरते हुए कहा कि रमन सिंह जी पहले डोंगरगांव से चुनाव लडे़, फिर राजनांदगांव से लड़ते हैं, रमन सिंह कवर्धा से चुनाव क्यों नहीं लडे़।
4 सीटों से कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
बता दे कि कांग्रेस ने राजनांदगांव की चारों विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बुधवार को इन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान नामांकन रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कांग्रेस की नामांकन रैली में डोंगरगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ से हर्षिता बघेल, खुज्जी से भोलाराम साहू और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन ने नामांकन दाखिल किया। इस नामांकन रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मंच पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा भी उपस्थित थे।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari