CWC की बैठक को लेकर CM भूपेश बोले- हमारी सरकार के कामों पर हुई चर्चा, खड़गे के बयान पर BJP ने कसा तंज

The Sootr CG | Sept 17, 2023, 24:00 IST
Share
CWC की बैठक को लेकर CM भूपेश बोले- हमारी सरकार के कामों पर हुई चर्चा, खड़गे के बयान पर BJP ने कसा तंज
CWC की बैठक को लेकर CM भूपेश बोले- हमारी सरकार के कामों पर हुई चर्चा, खड़गे के बयान पर BJP ने कसा तंज

हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बैठक में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है।

RAIPUR. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैदराबाद में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से रविवार को रायपुर लौटे। बैठक को लेकर सीएम भूपेश ने बताया कि बैठक में विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। साथ ही छत्तीसगढ़ की हमारी कांग्रेस सरकार की कामों पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में हमारी योजनाओं से आम जनता के जीवन में परिवर्तन आया है। मीडिया से चर्चा में सीएम भूपेश ने बताया कि हैदराबाद में हुई बैठक में क्या कुछ हुआ। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की चर्चा रही।

छत्तीसगढ़ मॉडल को लेकर बीजेपी ने कसा तंज

CWC की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है की खरगे जिस छत्तीसगढ़ मॉडल की बात कर रहे हैं वो तो नकली शराब को सरकारी दुकान से बेचने, गौ माता और गोबर के नाम पर घोटला करने, और बेरोजगारों को ठगने का मॉडल है। मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मॉडल को देशभर में दिखाने की बात कही है तो उनका धन्यवाद वो कांग्रेस का असली चेहरा उजागर कर रहे हैं।

कांग्रेसी नेताओं को ईगो और वाहवाही से बचने कहा है, क्योंकि वो जान गए हैं की छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेता और विधायक घमंड में चूर हैं, इगो से भरे हुए हैं, उन्हे बाहर निकल कर काम करना होगा। बीजेपी प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा खरगे जी ने कांग्रेसी नेताओं को पहचानने में बहुत दे कर दी है। इसलिए वो कह रहे हैं की नेता एसी कमरे से बाहर निकले और जनता के बीच काम करें, लेकिन अब देर हो चुकी है, 2023 में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Congress Working Committee meeting in Hyderabad
  • discussion on elections in CWC meeting
  • CM Bhupesh's statement on CWC meeting
  • Chhattisgarh Model
  • हैदराबाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक
  • CWC की बैठक में चुनाव पर चर्चा
  • CWC की बैठक पर सीएम भूपेश का बयान
  • छत्तीसगढ़ मॉडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग