CM साय का डिजिटल विजन: बस्तर से सरगुजा तक 5000 मोबाइल टॉवर और 250 सेवाएं होंगी ऑनलाइन

Harrison Masih | Updated:
Share
CM Sai digital vision 5000 mobile towers and 250 services from Bastar to Surguja
CM Sai digital vision 5000 mobile towers and 250 services from Bastar to Surguja

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की काम-काज की गहन समीक्षा बैठक ली।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की काम-काज की गहन समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए डिजिटल क्रांति को गति देने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "विकसित भारत 2047" की तर्ज पर हम "विकसित छत्तीसगढ़ 2047" के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं, और इसमें सूचना प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है।

ये खबर भी पढ़ें... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग

बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल नेटवर्क मजबूत होगा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाकों, विशेषकर बस्तर और सरगुजा जैसे पिछड़े क्षेत्रों में इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी मजबूत की जाएगी। इसके लिए राज्य में 5,000 से अधिक मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइबर नेटवर्क बिछाने और मोबाइल टॉवर लगाने का काम तेज़ी से करें, ताकि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोग भी डिजिटल सुविधाओं से जुड़ सकें।

ये खबर भी पढ़ें... सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग

250 सेवाएं होंगी पूरी तरह ऑनलाइन

वर्तमान में सरकार की 85 सेवाएं ऑनलाइन हैं, जिन्हें लोग ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और 250 अन्य ऑफलाइन सेवाओं को भी ऑनलाइन किया जाएगा। इससे लोगों को दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, समय और पैसे की बचत होगी, पारदर्शी और तेज़ सेवा मिलेगी।

राज्य का डाटा सेंटर होगा आधुनिक

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के डाटा सेंटर (CGSDC) को टीयर-थ्री लेवल पर अपग्रेड किया जाएगा, ताकि सभी सरकारी योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का डाटा सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से स्टोर हो सके।

ये खबर भी पढ़ें... CM विष्णु देव साय की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही, गिरफ्तार हुए 2 युवक

जारी परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने इन प्रमुख योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली:

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल
LWE सैचुरेशन डैशबोर्ड
भारतनेट फेस-2 परियोजना
ई-डिस्ट्रिक्ट 2.0
ई-प्रोक्योरमेंट
सीजी स्वान
आधार एनरोलमेंट इन-हाउस मॉडल
कैपेसिटी बिल्डिंग

विभाग की प्रमुख सचिव ने दी रिपोर्ट

प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक ने बताया कि पिछले 4 साल से लंबित डाटा सेंटर की अपग्रेडेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। खनिज 2.0 पोर्टल शुरू हो चुका है। वाई-फाई मंत्रालय योजना और ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। भारतनेट फेज-2 का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के ज़रिए 19 विभागों की 100 योजनाओं के KPI को ट्रैक किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... CM विष्णु देव साय का नया बंगला... 65 करोड़ में हुआ तैयार, हाईटेक होगी सुरक्षा

उपस्थित रहे वरिष्ठ अधिकारी

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, चिप्स के CEO श्री प्रभात मलिक, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह डिजिटल रोडमैप छत्तीसगढ़ को एक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीक-समर्थित राज्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचेंगी, और जनता को सरकारी सेवाएं घर बैठे सरलता से उपलब्ध हो सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | CM विष्णुदेव साय का विजन | CM साय का विजन छत्तीसगढ़ | Digital Chhattisgarh | Chhattisgarh Mobile Tower Services | cg cm vishnu deo sai | CG News

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • CG News
  • cg cm vishnu deo sai
  • CM विष्णुदेव साय का विजन
  • CM साय का विजन छत्तीसगढ़
  • Digital Chhattisgarh
  • Chhattisgarh Mobile Tower Services
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा

By Aman Vaishnav

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष ने निगम कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, सब्जी मंडी हटाने पर हुआ था हंगामा
सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR

By Arohi Raj

सोशल मीडिया पर महिलाओं को डराने का नया तरीका: फोटो चुराकर डीपफेक, फर्जी ID और धमकी... 4 साल में 7,742 शिकायतें; सिर्फ 32 मामलों में FIR
न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन

By Aman Vaishnav

न पद रहा, न चुनाव जीते, फिर भी सरकारी बंगलों पर जमे हैं माननीय, गरीब से बिजली बिल की सख्त वसूली, नेताओं के 10 करोड़ बकाए पर सिस्टम मौन
MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक

By Arohi Raj

MP में 4th क्लास कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: सरकार ने CPCT की शर्त में दी छूट, 15 हजार कर्मचारी सर्वेंट से बनेंगे लिपिक
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप

By Ashish Bhardwaj

जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 979 करोड़ रुपए के टेंडर में गड़बड़ी का है आरोप
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं

By Aman Vaishnav

कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक

By CHAKRESH

ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक