मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा: छत्तीसगढ़ के विकास के लिए निवेशकों को देंगे इन्विटेशन टू इन्वेस्ट का पत्र
Sanjay Dhiman | Nov 25, 2025, 11:03 IST
Photograph: (the sootr)
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम यहां राज्य में बड़े निवेश की नींव रखेंगे। स्टील, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे।
RAIPUR.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिल्ली दौरा 25 नवंबर 2025 को भी जारी है। उनके दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। वे इस दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सीएम शामिल होंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम (Chief Minister) सुबह साढ़े दस बजे छत्तीसगढ़ सदन से होटल ललित, बाराखंभा एवेन्यू पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ निवेशक कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
सीएम साय इस कार्यक्रम के दौरान स्टील, पर्यटन और उद्योग जगत के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। वे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं के बारे में निवेशकों को जानकारी देंगे। इस मौके पर प्रमुख उद्योग समूहों को "इन्विटेशन टू इन्वेस्ट" पत्र दिए जाएंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवेश करने की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल : कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी, एक दिसंबर से मंत्रालय से शुरूआत
छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर मचा घमासान, भूपेश बघेल बोले जिन बूथों पर 100 फीसदी काम उनकी सूची जारी करें
सीएम साय दोपहर 2:15 बजे से 4:15 बजे तक छत्तीसगढ़ पर्यटन निवेशक कनेक्ट कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में निवेश के अवसरों की जानकारी निवेशकों को देंगे।। राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। राज्य के पर्यटन उद्योग को मजबूत करने के लिए यह सरकार प्रयास कर रही है।
शाम करीब 5 बजे, सीएम साय दिल्ली से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे एयर इंडिया की फ्लाइट से रायपुर पहुंचेंगे और रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में मासूम छात्र को तालिबानी सजा : टी-शर्ट से पेड़ पर लटकाया, पेरेंट्स में भारी गुस्सा, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों को शिक्षा के नाम पर धोखा दे रही सरकार, संगीत पाठ्यक्रम में एडमिशन दिला पर्यावरण सीखा रहे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में नए उद्योगों और निवेशकों के लिए बेहतर माहौल देने का वादा किया। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नए निवेशकों का स्वागत कर रही है। उन्हें राज्य में अपने उद्योग स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।
निवेशक कनेक्ट कार्यक्रम
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल : कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस जरूरी, एक दिसंबर से मंत्रालय से शुरूआत
छत्तीसगढ़ में एसआईआर पर मचा घमासान, भूपेश बघेल बोले जिन बूथों पर 100 फीसदी काम उनकी सूची जारी करें
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम को ऐसे समझें
|
पर्यटन कनेक्ट कार्यक्रम
दिल्ली से रायपुर वापसी
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में मासूम छात्र को तालिबानी सजा : टी-शर्ट से पेड़ पर लटकाया, पेरेंट्स में भारी गुस्सा, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों को शिक्षा के नाम पर धोखा दे रही सरकार, संगीत पाठ्यक्रम में एडमिशन दिला पर्यावरण सीखा रहे
छत्तीसगढ़ में निवेश की नई संभावनाएं
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman