सीमेंट लेकर खुद ईंट की जोड़ाई करने लगे CM विष्णु देव साय,देखते रहे लोग

Kanak Durga Jha | May 10, 2025, 17:02 IST
CM Vishnu Deo Sai himself took cement and started laying bricks the sootr
सीएम ने निर्माणाधीन काम को देखा और फिर खुद राजमिस्त्री की तरह जोड़ाई करने लगे। यह देखकर लोग भी चौक गए। दरअसल, सीएम साय सुशासन तिहार के अंतर्गत वह औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के दौरे पर थे। सुशासन तिहार के अंतर्गत वह औचक निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड कसडोल के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बाहुल्य ग्राम बलदाकछार पहुंचे थे। इस दौरान उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सीएम ने निर्माणाधीन काम को देखा और फिर खुद राजमिस्त्री की तरह जोड़ाई करने लगे।



ये खबर भी पढ़िए...भारत पाकिस्तान के बीच तनाव... पुलिसकर्मियों की समर वेकेशन पोस्टपोन



सीएम मोर गांव, मोर पानी महाभियान के अंतर्गत जल संचयन हेतु जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्मित किए जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं निर्माणाधीन सोखता गड्ढे में ईंट जोड़ाई की। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने ऐसे प्रयास आवश्यक हैं।



लोगों को किया जा रहा है जागरुक

जल संचयन वाहिनी की सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बलदाकछार में अब तक 10 नलकूपों के पास सोखता गड्ढों का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवार लेखन, तथा वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में बनेगा देश का पहला ट्राइबल रिसर्च पार्क, मिलेंगे कई फायदे...



24 अप्रैल को हुई थी योजना की शुरुआत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव, मोर पानी महाभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपों के पास 2500 सोखता गड्ढों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। साथ ही, लगभग 1291 तालाबों की सफाई भी की गई है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 2000 पाकिस्तानियों का बसेरा, इनमें 1800 रायपुर में



FAQ

  1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलदाकछार गांव में किस कार्य का निरीक्षण किया और क्या विशेष किया?
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलदाकछार गांव में जल संचयन हेतु बनाए जा रहे सोखता गड्ढे का निरीक्षण किया और स्वयं ईंट जोड़ाई कर निर्माण कार्य में भाग लिया।
  2. 'मोर गांव, मोर पानी महाभियान' अभियान की शुरुआत कब और किस अवसर पर हुई थी?
    'मोर गांव, मोर पानी महाभियान' की शुरुआत 24 अप्रैल 2025 को पंचायत राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा की गई थी।
  3. इस अभियान के अंतर्गत अब तक क्या-क्या कार्य किए गए हैं?
    इस अभियान के अंतर्गत 2500 सोखता गड्ढों का निर्माण, 1291 तालाबों की सफाई, दीवार लेखन, जागरूकता रैली, और वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...स्पेशल कमांडो के तीन जवान शहीद... बाॅर्डर पर बड़ा धमाका



CM Vishnu Deo Sai | chhattisgarh cm vishnu deo sai | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय | CG News | cg news today | cg news update | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today



Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • CM Vishnu Deo Sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • cg news update
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • cg news today