मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा: संविधान दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल,महासमुंद में शक्ति की करेंगे आराधना

Sanjay Dhiman | Nov 26, 2025, 11:38 IST
Share
CM SAI DOURA
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 26 नवंबर 2025 का तूफानी दौरा। सीएम साय अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण और संविधान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे बरगढ़ में मां वैष्णव देवी और महासमुंद के सालखण्ड में मां महालक्ष्मी देवी के दर्शन करेंगे।

RAIPUR.आज 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे राजधानी रायपुर से लेकर ओडिशा के बरगढ़ और छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अंबेडकर चौक और संविधान दिवस कार्यक्रम

मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। यहां वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके बाद 11:10 बजे टाउन हॉल, रायपुर में संविधान दिवस कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। यहां लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद 11:40 बजे रायपुर से प्रस्थान कर आगे के दौरे की शुरुआत होगी।

सीएम विष्णुदेव साय का दौरा कार्यक्रम पर एक नजर

🔹 सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर से दौरे की शुरुआत करेंगे, सबसे पहले अंबेडकर चौक पहुँचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
🔹 इसके बाद टाउन हॉल, रायपुर में संविधान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ लोकतंत्र और संविधान पर संबोधन की संभावना है।
🔹 दोपहर करीब 12:55 बजे मुख्यमंत्री ओडिशा के बरगढ़ पहुंचेंगे और माँ वैष्णव देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
🔹 दोपहर 2:45 बजे बरगढ़ से महासमुंद के सालखण्ड पहुँचकर माँ महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन करेंगे और स्थानीय लोगों व प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं।
🔹 शाम लगभग 4 बजे सीएम रायपुर वापस लौटेंगे, जिसके साथ आज का ओडिशा और महासमुंद दौरा समाप्त होगा।



यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर अब सरकार सख्त : शीतकालीन सत्र में आएगा धर्मांतरण संशोधन विधेयक, देना होगा 60 दिन का नोटिस

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: रायपुर में EOW की करण ट्रेवल्स पर छापेमारी, नेताओं की विदेश यात्राओं का खुलेगा राज

ओडिशा के मां वैष्णव देवी मंदिर में दर्शन

12:55 PM पर सीएम ओडिशा के बरगढ़ जिले में पहुंचेंगे। वे 1:00 PM तक मां वैष्णव देवी मंदिर, बरगढ़ में दर्शन करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश और जनता की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना करेंगे। 1:30 से 2 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस समय वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर समस्या सुनेंगे।

महासमुंद पहुंचकर मां महालक्ष्मी मंदिर में पूजा

करीब2:45 PM पर सीएम बरगढ़ से महासमुंद जिले के सालखण्ड पहुंचेंगे। दोपहर 3:00 बजे मां महालक्ष्मी मंदिर में पूजा करेंगे। यह क्षेत्र धार्मिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूजा के बाद 3:25 PM पर वे हेलिपैड से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 4:00 PM पर रायपुर आगमन एवं दौरा समाप्त होगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी पति की दोस्ती से नाराज वकील, रिश्वतखोरी का लगाया आरोप

रायपुर में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के टिकट मिनटों में बिके, पोर्टल हुआ ठप, अब 24 नवंबर से मिलेंगे ऑफलाइन

दौरे का राजनीतिक महत्व

यह पूरा कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक संदेश और सांस्कृतिक पहचान के संगम के तौर पर देखा जा रहा है। संविधान दिवस के अवसर पर डॉ अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। विश्लेषकों का मानना है कि सीएम साय का आज का कार्यक्रम जनता के बीच विश्वास और कनेक्शन को और मजबूत करेगा।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर
  • महासमुंद
  • ओडिशा
  • संविधान दिवस
  • सीएम साय का आज का कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई