CM विष्णु देव साय का नया बंगला... 65 करोड़ में हुआ तैयार, हाईटेक होगी सुरक्षा
Kanak Durga Jha | Oct 05, 2024, 16:31 IST
CM Vishnu Deo Sais new bungalow ready cost 65 crores
CM Vishnu Deo Sai's New House : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इसी नवरात्रि या दीपावली के मौके पर नवा रायपुर के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो सकते हैं।
CM Vishnu Deo Sai's New House : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इसी नवरात्रि या दीपावली के मौके पर नवा रायपुर के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो सकते हैं। भवन में शुक्रवार से 3 दिवसीय पूजा अर्चना शुरू हुई। सीएम हाउस में साज-सज्जा का काम लगभग पूरा हो गया है। सेक्टर 24 में मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सहित कुल 14 बंगले तैयार किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नवा रायपुर में रहना भी शुरू कर दिया है। अब सीएम के भी नवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होने की संभावना है।
बता दें कि सीएम विष्णु देव साय का नया बंगला पूरे 8 एकड़ में बनाया जा रहा है। जिसको बनाने में कुल लागत 65 करोड़ की बताई जा रही है। बंगले का सारा काम लगभग खत्म हो चुका है। बस लाईटिंग और साज-सज्जा का काम बचा हुआ है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सीएम साय का नया बंगला काफी लग्जरी है। बंगले में 6 बेडरूम, फैमली और लिविंग रूम के साथ ही प्राईवेट थियेटर और बड़ी सी लाइब्रेरी भी बनाई गई है।
नए सीएम हाउस की सुरक्षा सीसीटीवी टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक होगी। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मंत्रियों के लिए बने बंगले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहने लगे हैं। वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के बंगले में फिनिशिंग कार्य जारी है। उनके भी जल्द शिफ्ट होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री निवास के पास ही मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का बंगला तैयार किया जा रहा है। कुल मिलाकर 14 बंगलों का निर्माण कार्य जारी है। अब अधिकारियों के बंगलों का दायरा भी बढ़ चुका है। 4,000 वर्गफीट के स्थान पर अब अधिकारियों के बंगलों को 22,000 वर्गफीट में तैयार किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर-18 में ऐसे 78 बंगले तैयार किए जा रहे हैं।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
8 एकड़ में बना नया बंगला
कृषि मंत्री अपने बंगले में हुए शिफ्ट
यह भी निर्माणाधीन…
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari