छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट, सीएम साय पहुंचे दिल्ली

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रियों के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार करने पर चर्चा हो सकती है...

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
एडिट
New Update
विष्णु देव साय दिल्ली दौरा
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ( Vishnu Deo Sai ) आज दिल्ली दौरे पर हैं। पिछले 3 सप्ताह में यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा होगा।

खास बात यह है कि इस बार वे अकेले नहीं, बल्कि दोनों डिप्टी सीएम विजय शर्मा और अरुण साव के साथ दिल्ली में रहेंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी इस दौरे में साथ हैं। 

कैबिनेट विस्तार पर चर्चा 

सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार ( CG Cabinet Expansion ) पर चर्चा करना हो सकता है। प्रदेश में अभी सीएम सहित कुल 11 मंत्री हैं। विधानसभा में कुल विधायकों में से 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं।बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बन जाने के बाद अभी मंत्रिमंडल में 2 मंत्रियों की जगह बनती है। ऐसे में नए मंत्रियों के नामों का निर्णय हो सकता है। 

ये खबर भी पढ़िए...

सुप्रीम कोर्ट ने B.Ed शिक्षकों की नियुक्तियां की निरस्त

इन मंत्रियों के नाम चर्चा में

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में अभी दो सीटें खाली हैं। ऐसे में सबसे पहले सीनियर नेताओं के नाम की चर्चा है जिन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है। 

रेणुका सिंह 

पूर्व सांसद रेणुका सिंह छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। इसके अलावा वे केंद्र में राज्यमंत्री भी रही हैं। वे छत्तीसगढ़ की सीएम बनने की भी दावेदार थीं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में रेणुका सिंह का नाम आने की संभावना है। 

सरगुजा फतेह करने वाली रेणुका सिंह मोदी कैबिनेट में बनीं मंत्री, जानें खास  बातें - News18 हिंदी

अमर अग्रवाल 

अमर अग्रवाल सीनियर नेता हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार में तीन बार मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान मंत्रिमंडल में उनकी जगह नहीं है। मंत्रिमंडल में बिलासपुर का कोई भी विधायक नहीं है। ऐसे में अमर अग्रवाल को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा जोरों पर है। 

Bilaspur: पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल हुए कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेट होकर  करा रहे इलाज

ये खबर भी पढ़िए...

राम वन गमन पथ के नाम पर सरकार ने खर्च किए 81 करोड़, अधूरे काम कर दो एजेसिंयों ने कमा लिए 71 करोड़

राजेश मूणत 

राजेश मुणत भी पार्टी के सीनियर नेता हैं। रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते वे 15 सालों तक मंत्रिमंडल में रहे। ऐसे में उन्हें भी मंत्री पद दिए जाने पर चर्चा  हो सकती है। 

राजेश मूणत बोले, हार गए, लेकिन दिल जीतने में हम सफल हुए | Rajesh Munat says  we succeeded in the hearts of state persons | Patrika News

पुराने चेहरे और सीनियर नेताओं के अलावा साय कैबिनेट में कुछ नए नामों को जगह देने पर भी चर्चा हो सकती है। गजेंद्र यादव, भावना बोहरा और पुरंदर मिश्रा को मंत्री पद दिए जाने की चर्चा हो सकती है। 

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

 

मंत्रिमंडल विस्तार डिप्टी सीएम विजय शर्मा विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल विस्तार छत्तीसगढ़ बृजमोहन अग्रवाल ओपी चौधरी अरुण साव